मानसरोवर कॉलोनी में निर्यातक अरविंद वडेरा की कोठी में हुई लूटपाट और गार्ड कमलेश पर हमले की घटना का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। इस वारदात को कोठी में सीसीटीवी कैमरे लगाने वाले इलेक्ट्रीशियन नरेंद्र सिंह ने अपने साथी मनोज उर्फ संजू और सोनू के साथ मिलकर अंजाम दिया था।
मुरादाबाद लूटकांड: सीसीटीवी कैमरे लगाने के दाैरान रेकी, निर्यातक बाहर गए तो साथियों संग बोला धावा, तीन पकड़े
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:25 AM IST
सार
मानसरोवर कॉलोनी में निर्यातक अरविंद वडेरा की कोठी में हई लूटपाट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। इसका मुख्या साजिशकर्ता सीसीटीवी कैमरे लगाने वाले इलेक्ट्रीशियन नरेंद्र सिंह था। उसने ही अपने साथी मनोज और सोनू के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। मुठभेड़ के दौरान तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन