मानसरोवर कॉलोनी में निर्यातक के घर पर हुई लूटकांड का पुलिस ने बृहस्पतिवार को चौबीस घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। शहर की पॉश कॉलोनी मानसरोवर में मंगलवार की देर रात करीब दो बजे चार लुटेरे निर्यातक अरविंद वडेरा की कोठी में घुस गए थे।
2 of 5
लूट के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने ड्यूटी पर तैनात गार्ड कमलेश पर चाकू से हमला कर उसकी उंगली काट दी। इसके बाद उसे बेसमेंट में बंद कर घर में लूटपाट की। घटना के समय निर्यातक अपने परिवार के साथ बाहर थे। घायल कमलेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक निर्यातक की कोठी मानसरोवर पैराडाइज होटल के सामने असमोली विधायक पिंकी यादव के मकान से सटी हुई है।
3 of 5
घटना की जानकारी देते कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
अरविंद वडेरा 17 नवंबर को पत्नी साधना के साथ केरल गए थे और घर की देखरेख की जिम्मेदारी गार्ड कमलेश और तोताराम को दी गई थी। बुधवार रात कमलेश अकेले ड्यूटी पर था। बुधवार सुबह आठ बजे जब तोताराम पहुंचा तो गेट अंदर से बंद मिला और कमलेश से कोई संपर्क नहीं हो पाया।
4 of 5
मुरादाबाद में निर्यातक के घर लूट
- फोटो : अमर उजाला
शोर सुनकर स्थानीय लोग जुट गए और पुलिस भी पहुंच गई। सूचना मिलने पर निर्यातक ने अपने ड्राइवर विनोद को भेजा। पुलिस की मौजूदगी में विनोद घर में उतरा तो गार्ड रूम में खून फैला मिला और कमलेश बेसमेंट में घायल अवस्था में पड़ा मिला। कमलेश ने पुलिस को बताया कि रात दो बजे चार लुटेरे दूसरे गेट से चढ़कर अंदर घुसे थे।
5 of 5
घायल गार्ड
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने उसके साथ मारपीट कर चाकू से हमला किया, उंगली काट दी और बेसमेंट में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने घर में कीमती सामान जुटाया और मौके से फरार हो गए। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया नरेंद्र, मनोज और सोनू की गिरफ्तार किया गया है।