फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुरादाबाद की तस्वीरें: रामगंगा लाल निशान के पार, बाढ़ में किसान डूबा.. छात्र बहा, बांध टूटने से 30 परिवार फंसे

Sun, 10 Aug 2025 01:09 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 10 Aug 2025 01:09 PM IST
सार

Moradabad Flood : मुरादाबाद में बाढ़ के हालत बने हुए हैं। रामगंगा नदी खतरे के निशान से 65 सेमी ऊपर बह रही है। लोग जलभराव के कारण जान गंवा रहे हैं। कुंदरकी में किसान और कांठ में नहाते समय छात्र की माैत हो गई। जिले की तीन तहसीलों के 67 गांव पानी से घिरे हैं। 

विज्ञापन
Moradabad Flood Update: Ramganga Crosses Danger Mark, Farmer Drowns, 30 Families Stranded After Dam Breach
मुरादाबाद में बाढ़ का नजारा - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद में तीसरे दिन भी कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे लोगों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रामगंगा नदी दूसरे दिन भी लाल निशान के पार रही। शनिवार को नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 65 सेमी ऊपर (191.25 मीटर) पहुंच गया। उधर, कुंदरकी क्षेत्र के किसान दिनेश सैनी (32) की बाढ़ के पानी डूबकर मौत हो गई।

Moradabad Flood Update: Ramganga Crosses Danger Mark, Farmer Drowns, 30 Families Stranded After Dam Breach
मुरादाबाद में बाढ़ का नजारा - फोटो : अमर उजाला

वहीं कांठ क्षेत्र में करूला नदी में नहाते समय हाईस्कूल का छात्र कपिल बह गया। पुलिस प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को निकालकर दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया है। शहर की आशियाना कॉलोनी श्मशान घाट पर पानी भरने के कारण पुलिस ने सीएल गुप्ता नेत्र संस्थान जाने वाली सड़क पर बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया है। इस्लाम नगर मार्ग पर बैरिकेडिंग लगाई गई है।

Moradabad Flood Update: Ramganga Crosses Danger Mark, Farmer Drowns, 30 Families Stranded After Dam Breach
मुरादाबाद में बाढ़ का नजारा - फोटो : अमर उजाला

जामा मस्जिद इलाके में नदी के किनारे बसे मोहल्लों के घरों में पानी घुस गया है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से काफी घरों के लोगों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया है। निर्माणाधीन गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में पानी भरने से काम ठप है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से जिले की तीन तहसीलों के 67 गांव पानी से घिरे हैं। सदर तहसील के तीन और गांवों में पानी घुस गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Moradabad Flood Update: Ramganga Crosses Danger Mark, Farmer Drowns, 30 Families Stranded After Dam Breach
मुरादाबाद में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला

जिला प्रशासन के रिकॉर्ड के अनुसार कटघर स्थित रामगंगा नदी का जलस्तर शुक्रवार को खतरे के निशान से ऊपर 191.02 मीटर तक था लेकिन शनिवार की शाम छह बजे बढ़कर 191.25 मीटर हो गया है। इसी प्रकार गागन नदी का खतरे का निशान 192.28 है। शनिवार को गांगन का जल स्तर बढ़कर 191.600 मीटर तक आ गया है। दोनों नदियों का जलस्तर पर शुक्रवार की तुलना में बढ़ गया है।

विज्ञापन
Moradabad Flood Update: Ramganga Crosses Danger Mark, Farmer Drowns, 30 Families Stranded After Dam Breach
मुरादाबाद में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला

एंबुलेंस बोट बनेगी बाढ़ पीड़ितों के लिए कारगर
एडीएम वित्त एवं राजस्व ममता मालवीय और एसडीएम सदर डॉ. राम मोहन मीणा ने दसवां घाट पर एंबुलेंस बोट का उद्घाटन किया। इस दौरान मौजूद बाढ़ कंट्रोल रूप के प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि इस बोट में गर्भवती और बीमार महिलाओं को रेस्क्यू किया जाएगा। एंबुलेंस में जिला अस्पताल के डॉक्टर मौजूद है। पेट्रोल चालित नाव धारा के सापेक्ष 45 किमी प्रतिघंटा और धारा के विपरीत 25 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी। इस नाव से पानी में घुसकर मेडिकल टीम इलाज कर सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed