कोहरे के कारण तीन माह तक 30 से अधिक ट्रेनों का संचालन रद्द किया गया है। इससे रेलवे को ट्रैक सुधार व अन्य विकास कार्यों को करने के लिए समय मिलेगा। ट्रैक पर ब्लॉक लेने में आसानी होगी। इस वित्तीय वर्ष के अंत तक रेलवे ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का 50 प्रतिशत कार्य पूरा करने का दावा कर रहा है।
कोहरे का कहर: तीस से ज्यादा ट्रेनें तीन माह के लिए रद्द, ट्रैक सुधार व अन्य कार्यों के लिए रेलवे को मिला समय
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:05 PM IST
सार
कोहरे को देखते हुए रेलवे ने तीस ट्रेनों को तीन माह के लिए रद्द कर दिया है। रेलवे का दावा है कि अप्रैल तक ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का 50 प्रतिशत काम पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन