फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'समझाने के बाद भी तू नहीं मान रहा...', ये बात कहते हुए अक्कू ने शोभित को मार दी गोली; दोस्त ने बताई कहानी

Tue, 30 Sep 2025 02:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 30 Sep 2025 02:35 PM IST
सार

मुरादाबाद में चार माह पहले एक लड़की को लेकर इंस्टाग्राम पर हुए विवाद में सोमवार पांच बजे कटघर थाना क्षेत्र के बलदेवपुरी वसंत विहार चौराहे पर बजरंग दल के सूरज नगर खंड के संयोजक शोभित ठाकुर उर्फ भूरा (20) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात से गुस्साए कार्यकर्ताओं ने करीब दो घंटे तक हंगामा किया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
moradabad murder Save Shobhit Akku put a gun at him Gautam called his cousin and informed him
moradabad murder - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद में बजरंग दल के सूरज नगर खंड के संयोजक शोभित की हत्या की सूचना मिलने पर सोमवार की शाम सात बजे कटघर थाने में बजरंग दल कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुट गए और उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हंगामा किया। 



हंगामे की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह पहुंच गए और कोतवाली, सिविल लाइंस, गलशहीद और मुगलपुरा थाने की फोर्स बुला ली गई। इसी बीच बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस कर्मियों पर महानगर गोरक्षा प्रमुख रजत ठाकुर और एक अन्य पदाधिकारी अश्वनी सूद से अभद्रता करने का आरोप लगाकर हंगामा किया।

moradabad murder Save Shobhit Akku put a gun at him Gautam called his cousin and informed him
कटघर थाने में धरना देते गुस्साए लोग - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद पुलिस के खिलाफ ही नारेबाजी लगे। इसके बाद विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय प्रबंध समिति सदस्य डॉ. राजकमल गुप्ता, विपिन गुप्ता, गौरव भटनागर समेत अन्य पदाधिकारी भी आ गए। उन्होंने एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह और सीओ कटघर वरुण कुमार से बात की। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कराया। रात करीब नौ बजे के बाद ही मामला शांत हो पाया।

moradabad murder Save Shobhit Akku put a gun at him Gautam called his cousin and informed him
मुरादाबाद में शोभित ठाकुर हत्या। धरने के बाद लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

शोभित को बचा लो अक्कू ने कनपटी पर तमंचा सटा दिया... मार दी गोली
बलदेवपुरी वसंत विहार चौराहे पर सोमवार शाम करीब पांच बजे शोभित अपने तीन साथियों के साथ सिगरेट, बीड़ी बेचने वाली महिला की दुकान के सामने खड़े थे। इसी बीच वहां अविनाश, अक्कू, रोहित, जतिन लाला आ गए। गौतम ने पुलिस को बताया कि चारों ने आते ही शोभित से अभद्रता शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
moradabad murder Save Shobhit Akku put a gun at him Gautam called his cousin and informed him
कटघर थाने में माैजूद पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला

आरोपी ने शोभित से बाइक की चाबी छीनी
विरोध करने पर धमकाने लगे। इसी बीच अक्कू ने शोभित से उसकी बाइक की चाबी मांगी। उसने चाबी नहीं दी तो आरोपी ने कहा कि उसे घर से मोबाइल का चार्जर लेकर आना है। आरोपी ने शोभित से चाबी छीन ली और बाइक लेकर अपने घर चला गया। कुछ ही देर में वापस आ गया। 

विज्ञापन
moradabad murder Save Shobhit Akku put a gun at him Gautam called his cousin and informed him
घटना के बाद गमगीन भाई - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद अक्कू ने शोभित से दोबारा बातचीत शुरू कर दी। कहने लगा कि मैं चार्जर लेने नहीं गया था। दिखाऊ क्या लेने गया था। अक्कू ने अपनी अंटी से तमंचा निकाल लिया और कहा कि यह लेने गया था। अक्कू ने कहा कि तूने मेरे दोस्त अविनाश से इंस्टाग्राम पर बहस क्यों की थी?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed