फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'पापा ने मम्मी को लटका दिया...बात नहीं कर रहीं', चार साल की बेटी ने वीडियो कॉल कर नानी को दिखाई मां की लाश

Thu, 06 Feb 2025 02:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 06 Feb 2025 02:43 PM IST
सार

Moradabad Crime News: मुरादाबाद की बुद्धि विहार कॉलोनी में सनसनीखेज घटना घटी। महिला शिक्षिका का शव फंदे पर लटका मिला। महिला की चार साल की बेटी ने नानी को वीडियो कॉल करके मां का शव लटका हुआ दिखाया। साथ ही बताया कि मम्मी को पापा ने लटका दिया है।

विज्ञापन
Moradabad Murder News Minor Girl Video Call Her Grandmother To Show Her Mother's Dead Body
Moradabad Murder - फोटो : अमर उजाला
Moradabad News: मुरादाबाद की बुद्धि विहार कॉलोनी में बुधवार की शाम पांच बजे चार साल की बच्ची ने वीडियो कॉल कर फंदे पर लटका मां का शव अपनी नानी को दिखाया तो उनके होश हड़ गए। मासूम ने बताया कि पापा ने मम्मी को लटकाया है। मम्मी बात नहीं कर रही हैं। 


मृतका के मायके वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और खुद भी गाजियाबाद से आ गए। उन्होंने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है।

गाजियाबाद के मुरादनगर के जलालपुर निवासी रूबी रानी (35) की शादी 2019 में गाजियाबाद के मोदीनगर निवासी रोहित कुमार के साथ हुई थी। रूबी कुंदरकी ब्लॉक के भीकनपुर कुलवाड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर तैनात थीं। 
Moradabad Murder News Minor Girl Video Call Her Grandmother To Show Her Mother's Dead Body
मुरादाबाद के बुदि्ध विहार में घटना के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रोहित निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वह घर से ऑफिस का काम करते हैं। रूबी बुद्धि विहार में अपने पति और चार साल की बेटी ओजस्वी के साथ किराये के मकान में रहती थीं। 

मृतका के मायके वालों के अनुसार बुधवार शाम करीब पांच बजे ओजस्वी ने अपनी नानी को वीडियो कॉल की। उसने नानी को बताया कि मम्मी फंदे पर लटकी हैं। वह उससे बात नहीं कर रही हैं। मायके वालों ने रूबी का शव फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। 
Moradabad Murder News Minor Girl Video Call Her Grandmother To Show Her Mother's Dead Body
मुरादाबाद के बुदि्ध विहार में घटना के बाद परेशान परिजन - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने इसकी जानकारी मझोला थाने की पुलिस को दी। बाद में मृतका के मायके वाले भी मुरादाबाद आ गए। मायके वालों का आरोप है कि रोहित आए दिन रूबी के साथ मारपीट करता था। उसने ही हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाया है। 

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। रोहित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Moradabad Murder News Minor Girl Video Call Her Grandmother To Show Her Mother's Dead Body
मुरादाबाद के बुदि्ध विहार में घटना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मोदीनगर का मकान बेचना चाहता है रोहित 
पुलिस पूछताछ में मायके वालों ने बताया कि मोदीनगर में रूबी और रोहित का एक मकान है। इस मकान की किस्त पहले दोनों जमा कर रहे थे लेकिन रोहित ने किस्त देना बंद कर दिया। इसके बाद रूबी ही किस्त जमा कर रही थी। इसके अलावा रोहित रूबी पर दबाव बनाता था कि वह अपने मायके वालों से रुपये लेकर आए। मायके वालों ने 15 हजार रुपये दे भी दिए थे। इसके बाद भी रोहित ने रूबी का उत्पीड़न बंद नहीं किया। वह उसे तरह-तरह से यातनाएं देता था।

 
विज्ञापन
Moradabad Murder News Minor Girl Video Call Her Grandmother To Show Her Mother's Dead Body
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच
यूपीआई से ट्रांसफर कर लिए 50 हजार रुपये 
पुलिस की जांच और मायके वालों से पूछताछ में पता चला कि रोहित ने बुधवार को भी रूबी के खाते से यूपीआई के जरिये 50 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए थे। पुलिस ने मोबाइल, लैपटॉप व अन्य सामान कब्जे में ले लिया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed