फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: प्राइवेट पार्ट पर वार... शरीर का हर हिस्सा गोदा, 45 बार किया हमला; प्रेमिका का इसलिए किया बर्बरता से कत्ल

Tue, 03 Jun 2025 01:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 03 Jun 2025 01:16 PM IST
सार

Moradabad Crime News: मुरादाबाद में युवती का प्रेमी ने कत्ल कर दिया। आरोपी ने युवती के पूरे शरीर पर चाकू से 45 वार किए। उसका गला भी दबाया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी लाश की हालत देख हैरान हो गए। कातिल ने खुद प्रेमिका की हत्या की वजह भी बताई है।

विज्ञापन
Moradabad Murder Girl Stabbed 45 Times and Strangled Over Suspicion of Talking to Another Man
Moradabad Murder - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से रूह कंपाने वाला मामल सामने आया है। कोतवाली इलाके के ग्राम मिलक मैनाठेर में शनिवार की शाम से लापता युवती का शव घर से 200 मीटर दूर मक्के के खेत में मिला। युवती के शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में गांव के एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को शक था कि युवती किसी अन्य युवक से बातचीत करती है। इस शक में उसने वारदात को अंजाम दिया है।
Moradabad Murder Girl Stabbed 45 Times and Strangled Over Suspicion of Talking to Another Man
मैनाठेर में युवती की हत्या - फोटो : संवाद
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिलक मैनाठेर निवासी सायरा (20) के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या की बर्बरता बयां कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार शरीर पर चाकू से 40 से 45 वार किए गए। रिपोर्ट के अनुसार युवती का गला भी दबाया गया है, लेकिन मौत अधिक रक्तस्राव के कारण हुई है। 
Moradabad Murder Girl Stabbed 45 Times and Strangled Over Suspicion of Talking to Another Man
मैनाठेर में युवती की हत्या - फोटो : संवाद
घर से 200 मीटर दूर मक्के के खेत में मिला शव
वहीं, परिजनों ने बताया कि हत्या के बाद काफी देर तक शव खेत में पड़ा रहने के कारण जंगली जानवर बाएं हाथ का मांस भी खा गए। शनिवार की शाम से लापता युवती का शव घर से 200 मीटर दूर मक्के के खेत में रविवार की सुबह मिला। मृतका की मां शफीना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रफी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Moradabad Murder Girl Stabbed 45 Times and Strangled Over Suspicion of Talking to Another Man
मैनाठेर में युवती की हत्या - फोटो : संवाद
शरीर के हर अंग को धारदार हथियार से गोदा
परिजनों ने हत्या में एक से अधिक आरोपियों के शामिल होने की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस अभी एक ही आरोपी मान रही है। मृतका का शव देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए। उसके शरीर का कोई ऐसा अंग नहीं था, जिसे चाकू से गोदा न गया हो। युवती की मां शफीना ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बेटी पर घास काटते समय ही हमला किया गया। 
विज्ञापन
Moradabad Murder Girl Stabbed 45 Times and Strangled Over Suspicion of Talking to Another Man
मैनाठेर में युवती की हत्या - फोटो : संवाद
जान बचाने के लिए युवती ने किया संघर्ष
खेत में घास, घास काटने वाली दरांती, कट्टा और चप्पलें पड़ी मिली हैं। घटना स्थल देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवती ने जान बचाने के लिए कड़ा संघर्ष किया। परिजनों ने कहा कि अगर शव मिलने में देर हो जाती तो जंगली जानवर शव क्षत-विक्षत कर देते। एसएसपी सतपाल अंतिल ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed