मुरादाबाद के मैनाठेर क्षेत्र से रविवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। शनिवार शाम से लापता चल रही सायरा (20) का शव गांव के ही पास मक्का के खेत में खून से सना हुआ मिला। युवती की चाकू से गोदकर नृशंस हत्या की गई थी। पूरे शरीर पर चाकू के कई गहरे वार थे। यह वारदात इतनी खौफनाक थी कि शव की हालत देखकर ग्रामीणों की रूह कांप उठी।
मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात: 20 साल की युवती की चाकुओं से गोदकर हत्या, मक्के के खेत में मिला शव
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 01 Jun 2025 08:07 PM IST
सार
मुरादाबाद के मैनाठेर क्षेत्र में सायरा की चाकुओं से गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई। उसका रक्तरंजित शव मक्के के खेत में मिला। मां की शिकायत पर गांव के युवक रफी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी सतपाल अंतिल ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन