मुरादाबाद में दस सराय पुलिस चौकी के पास हिंदू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं हिस्ट्रीशीटर कमल चौहान की हत्या के मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर सनी दिवाकर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दोनों पैरों में गोली मारकर दबोच लिया। मुठभेड़ की यह घटना कटघर क्षेत्र के गोट गांव के जंगल में मंगलवार दोपहर एक बजे हुई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
UP: 'मेरा मर्डर करना चाहता था कमल... उसे मार डाला', हिस्ट्रीशीटर सनी ने पुलिस को सुनाई हत्याकांड की पूरी कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:28 PM IST
सार
मुरादाबाद में हिंदू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं हिस्ट्रीशीटर कमल चौहान की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सनी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। सनी और पुलिस के बीच कटघर क्षेत्र में मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली लगने से आरोपी सनी घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन