फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: रातभर निगरानी... सुबह अल्ट्रासाउंड, पेट में सोने के कैप्सूल देख चौंकी पुलिस; डॉक्टर न करना चाह रहे थे रेफर

Sun, 25 May 2025 01:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 25 May 2025 01:35 PM IST
सार

सऊदी से लौटे छह लोगों को सोने की तस्करी के शक में मुरादाबाद में बदमाशों ने बंधक बना लिया। बदमाश पेट से सोना निकालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन एक व्यक्ति पुलिस को सूचना देने में सफल रहा। पुलिस ने कार्रवाई कर बदमाशों को पकड़ा और पूछताछ में सोने की तस्करी का खुलासा हुआ। मेडिकल जांच में चार लोगों के पेट में सोना पाया गया।

विज्ञापन
Moradabad Gold Smuggling Exposed Police kept her under surveillance all night ultrasound done in morning
मुरादाबाद में सोना तस्करी से जुड़े आरोपी - फोटो : संवाद

मुरादाबाद में बदमाशों के चंगुल से सऊदी से लौटे लोगों को सकुशल बचाने के बाद पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की तो पता चला कि यह लोग सोना की तस्करी करते हैं। इसके बाद पुलिस ने सभी लोगों को शुक्रवार रात को अपनी निगरानी में रखा और परिवार से बातचीत नहीं करने दी। 

परिजन बार-बार पुलिस पर दबाव बना रहे थे कि उन्हें कोई कार्रवाई नहीं करनी है, लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। शनिवार को पुलिस ने अल्ट्रासाउंड कराया तो छह में से चार लोगों के पेट में सोना होने की पुष्टि हुई। 

Moradabad Gold Smuggling Exposed Police kept her under surveillance all night ultrasound done in morning
मुरादाबाद में सोना तस्करी से जुड़े आरोपी - फोटो : संवाद

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि रामपुर जिले के टांडा बादली निवासी शाने आलम, मुतल्लवी, मो. नावेद, जाहिद अली, अजहरुद्दीन और जुल्फेकार सऊदी अरब में नौकरी करते थे। शुक्रवार को सभी लोग सऊदी से दिल्ली लौटे थे। टांडा निवासी कार चालक जुल्फेकार के साथ सभी अपने घर टांडा जा रहे थे। 

Moradabad Gold Smuggling Exposed Police kept her under surveillance all night ultrasound done in morning
मुरादाबाद में सोना तस्करी से जुड़े आरोपी - फोटो : संवाद

शुक्रवार शाम करीब चार बजे मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पुराने टोल टैक्स पर दो कारों से आए छह बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर रुकवा लिया था। एक बदमाश ने वर्दी पहन रखी थी और उनकी कार में इंस्पेक्टर की कैप रखी थी। बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए चेकिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Moradabad Gold Smuggling Exposed Police kept her under surveillance all night ultrasound done in morning
मुरादाबाद में सोना तस्करी करने के आरोपी - फोटो : samvad

बाद में हथियारों के बल पर सभी को बंधक बना लिया और मूंढापांडे क्षेत्र के रौंडा के जंगल में ले गए। बदमाश को पता चला था कि सऊदी से लौटे लोगों के पेट में सोना है। इसलिए बदमाश सभी लोगों का पेट चीरने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान जुल्फेकार बदमाशों के चंगुल से निकल गया और गांव में पहुंचकर शोर मचा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Moradabad Gold Smuggling Exposed Police kept her under surveillance all night ultrasound done in morning
मुरादाबाद में सोना तस्करी करने के आरोपी - फोटो : samvad

इसी दौरान बदमाश फायरिंग करने लगे तो पुलिस ने जवाबी फायरिंग। पुलिस की गोली से कटघर के रामपुर दोराहा निवासी तौफीक उर्फ तुफैल और उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के हरिया वाला बसई चौराहा इस्लाम नगर निवासी राजा उर्फ रजा चौधरी घायल हो गए थे। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी थी। वहीं चार बदमाश मौके से भाग निकले थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed