मझोला थाना क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी में किसान भूपकिशोर सैनी (50) का शव शुक्रवार सुबह घर से करीब 150 मीटर की दूरी पर प्लॉट के गेट से लटका मिला। जानकारी मिलने पर परिजन माैके पर पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर पूर्व पार्षद व भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष दिनेश सिसोदिया, भाजपा के ही दो पार्षदों राहुल देव वरुण और राजेश गुप्ता समेत सात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की।
घर से 150 मीटर दूर वारदात: जिस गेट को लेकर विवाद.... उसी पर लटका मिला किसान का शव, भाजपा नेता समेत सात पर केस
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 31 May 2025 10:59 AM IST
सार
मझोला थाना क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी में किसान भूपकिशोर सैनी का शव एक प्लॉट के गेट से लटका मिला। परिजनों ने भाजपा नेताओं पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बेटे की तहरीर पर भाजपा महानगर उपाध्यक्ष दिनेश सिसोदिया, दो पार्षदों समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन