देश दुनिया में पीतल की चमक बिखेरने वाले जिगर के शहर मुरादाबाद में साल के 329 दिन बवाल और हिंसा का खतरा रहा। यही वजह है कि 28 मई 2024 से 28 मई 2025 तक शहर में छह बार धारा 144 लागू की गई। साल में सिर्फ 37 दिन ही बवाल की आशंका नहीं रही। हालांकि, पिछले एक साल में शहर में बवाल जैसी कोई बड़ी घटना नहीं हुई।
UP: मुरादाबाद में बीते 329 दिन बवाल और हिंसा का खतरा, महज 37 दिन ही रहा अमर-चैन,छोटे-बड़े 125 से जुलूस निकले
मो. सलाम खां, अमर उजाला मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 30 May 2025 05:31 PM IST
सार
पीतल नगरी मुरादाबाद में 28 मई 2024 से 28 मई 2025 के बीच छह बार धारा 144 लागू की गई। शहर में साल के 329 दिन बवाल या हिंसा की आशंका बनी रही। हालांकि इस दौरान कोई बड़ी घटना नहीं हुई। त्योहारों, जुलूसों और रैलियों के कारण मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में तनाव की संभावना को देखते हुए प्रशासन एहतियातन धारा 144 लागू करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन