फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: धमाकों से दहला रामपुर दोराहा, दो किमी तक धुआं ही धुआं, 50 फीट ऊंची लपटें; मुरादाबाद अग्निकांड की कहानी

Tue, 15 Sep 2026 03:20 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 15 Sep 2026 03:20 PM IST
सार

मुरादाबाद में रामपुर दोराहा गोट रोड स्थित एक्सपोर्ट फर्म आरएच इंटरनेशनल में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। अफरातफरी में 50 फीट ऊंचाई तक उठ रही लपटों के बीच फैक्टरी में काम कर रहे 600 कर्मचारियों की जान जैसे-तैसे बच सकी। इस दौरान फैक्टरी में रखे गैस सिलिंडर, थिनर, पेंट के डिब्बे व अन्य केमिकल डिब्बों में धमाकों से पूरा इलाका गूंज उठा। दो घंटे तक रुक- रुककर धमाके होते रहे। 

विज्ञापन
Moradabad Factory Fire Explosions Rock Rampur Doraha Flames Rise 50 Feet Moradabad news in Hindi
Moradabad Factory Fire - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

मुरादाबाद में रामपुर दोराहा गोट रोड स्थित फैक्टरी में विस्फोटों की आवाज से दो किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोग दहशत में आ गए। कुछ देर बाद पता चला कि विस्फोटों की आवाज गैस सिलिंडर के फटने की वजह से हो रही है। आग के चलते विदेशों में निर्यात के लिए रखे उत्पाद जलकर नष्ट हो गए। गोट रोड पर स्थित आरएच इंटरनेशनल फैक्टरी रिहायशी इलाके के पास है लेकिन फैक्टरी का परिसर खाली है। इसी कारण आग रिहायशी इलाकों तक नहीं पहुंच सकी। 



फैक्टरी के पास के रहने वाले इस्लाम ने बताया कि पहले कभी ऐसा अग्निकांड नहीं हुआ था। फैक्टरी में विस्फोट की आवाज सुनकर नींद टूट गई। फैक्टरी पर मौजूद लोगों का कहना था कि दो किमी दूर तक आग का धुआं दिखाई दे रहा था। करूला निवासी तनवीर का कहना था कि रामपुर रोड पर लगातार विस्फोट की आवाज सुनने के बाद वह यहां देखने के लिए चला आया था।

Moradabad Factory Fire Explosions Rock Rampur Doraha Flames Rise 50 Feet Moradabad news in Hindi
मुरादाबाद की फैक्टरी में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

क्षेत्र के लोग काफी दहशत में आ गए थे। इधर फैक्टरी के कर्मचारियों का कहना था कि सप्लाई के लिए काफी माल रखा था। कर्मचारी उसे पैक कर रहे थे। फैक्टरी का माल अमेरिका सहित अन्य देशों में निर्यात किया जाता है। आग से सबकुछ जलकर नष्ट हो गया है।

Moradabad Factory Fire Explosions Rock Rampur Doraha Flames Rise 50 Feet Moradabad news in Hindi
मुरादाबाद की फैक्टरी में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बोले कर्मचारी- ऊपर वाले की मेहरबानी से बच गई जान
रामपुर दोराहा गोट रोड स्थित फैक्टरी में आग लगने के बाद कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। कर्मचारियों का कहना था कि ऊपरवाले की मेहरबानी से जान बच गई। इस दौरान फैक्टरी प्रबंधन ने भी समय से सूचना देकर सभी को बाहर निकालने में काफी मदद की है। फैक्टरी में धुएं के बीच से बचकर निकले बिलारी शाहाबाद रोड निवासी रेहान पाशा, दीवान का बाजार निवासी मो. फहीम का कहना था कि घटना के समय कुछ सूझ नहीं रहा था। सायरन बजने के बाद सभी साथियों के साथ बाहर निकल गए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Moradabad Factory Fire Explosions Rock Rampur Doraha Flames Rise 50 Feet Moradabad news in Hindi
मुरादाबाद की फैक्टरी में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुंदरकी निवासी राशिद का कहना था कि ऊपरवाले की मेहरबानी से किसी कर्मचारी को चोट नहीं लगी। हरथला के इमरान और मूंढापांडे के पुनीत का कहना था कि चारों तरफ अफरा तफरी के बीच प्रबंधन ने सही समय पर आवश्यक कार्रवाई की। इस कारण सभी कर्मचारी समय रहते बाहर निकल गए।
विज्ञापन
Moradabad Factory Fire Explosions Rock Rampur Doraha Flames Rise 50 Feet Moradabad news in Hindi
मुरादाबाद की फैक्टरी में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अन्यथा अंदर आग से कुछ भी हो सकता था। फैक्टरी के प्रबंधन से जुड़े सरफराज हुसैन और मो. जफीर का कहना था कि आग लगने पर भी तीनों विभागों की छानबीन कराई गई ताकि कोई कर्मचारी अंदर फंसा न रहे। इस बीच स्थानीय तंजील अहमद और फरहान कुरैशी ने भी कर्मचारियों का काफी सहयोग किया। घटना के दौरान अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने भी अंदर जाकर पूरी तहकीकात की है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed