{"_id":"5fa778888ebc3e9bf46233bc","slug":"moradabad-double-murder-case-mannan-and-yunus-plans-were-frightening-the-officer-was-also-surprised-to-hear-the-sensational-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद पिता-पुत्री हत्याकांड: खौफनाक थे मन्नान और यूनुस के मंसूबे, सनसनीखेज कहानी सुनकर अधिकारी भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद पिता-पुत्री हत्याकांड: खौफनाक थे मन्नान और यूनुस के मंसूबे, सनसनीखेज कहानी सुनकर अधिकारी भी हैरान
Sun, 08 Nov 2020 10:18 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 08 Nov 2020 10:18 AM IST
विज्ञापन
moradabad murder case
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के नागफनी के किसरौल दीवान खाना में प्रॉपर्टी डीलर नजारत हुसैन और उनकी बेटी समरीन की हत्या करने वाले आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने शुक्रवार को हत्याकांड का खुलासा किया। दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले मन्नान और यूनुस के मंसूबे खौफनाक थे। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद उन्होंने उस रात की सनसनीखेज घटना की कहानी सुनाई तो सभी सन्न रह गए।
moradabad murder case
- फोटो : अमर उजाला
मन्नान ने बताया कि नजारत की हत्या करते वक्त समरीन जाग गई थी। उसने पिता को बचाने का प्रयास किया तो समरीन के पेट में छुरी घोंप दी। लहूलुहान समरीन चींखते हुए बोली, मैं बच तो जाऊंगी। इस पर मन्नान ने कहा था अगर तू बचेगी तो हम नहीं बच पाएंगे। इसके बाद मन्नान ने चापड़ और यूनुस ने छुरी से समरीन पर ताबड़तोड़ वार किए। हत्यारोपियों को खुद नहीं पता कि उन्होंने युवती पर कितने वार किए थे।
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने शुक्रवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि लॉक डाउन में मन्नान ने अपने चाचा इमरान उर्फ बबलू के साथ मीट की दुकान खोल ली थी। करीब ढाई माह पहले नजारत हुसैन दुकान पर मुर्गे का मीट लेने पहुंचे थे। उन्होंने सौ रुपये में दो बाजू तथा दो लेग पीस मांगे। चार पीस मांगे। मन्नान ने सौ रुपये में ये सब देने से इनकार कर दिया। कहा कि चार पीस तो दो सौ रुपये में आएंगे। इसी बात को लेकर नजारत का विवाद हो गया था। जिसमें नजारत ने उसके साथ मारपीट कर दी। उस वक्त इमरान दुकान पर मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
एडीजी ने लिया घटनास्थल का जायजा
- फोटो : अमर उजाला
दोहरे हत्याकांड की वारदात से दस दिन पहले पहले मन्नान और यूनुस हरथला से शराब पीकर घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में उन्हें नजारत मिला और नजारत का कंधा यूनुस से टकरा दिया। इस बात को लेकर भी दोनों के बीच गाली गलौच व मारपीट हुई थी। बस उसी वक्त क्त मन्नान और यूनुस ने नजारत की हत्या करने की योजना बना ली।
विज्ञापन
moradabad murder case
- फोटो : अमर उजाला
वारदात वाली रात दोनों छत पर छिप गए थे। मौका पाकर तीन बजे दोनों नजारत के घर में घुस गए। यूनुस ने सोते हुए नजारत की गर्दन पर छुरी से वार किया। आहट होने पर समरीन जाग गई। उसने मन्नान को पहचान लिया। इस पर तपाक से यूनुस ने छुरी समरीन के पेट में घोंप दी। वह लहूलुहान हो गई और घबराकर बोली कि मैं बच तो जाऊंगी। इस पर मन्नान ने कहा कि अगर तू बच गई तो हम नहीं बच पाएंगे। इसके बाद दोनों ने समरीन पर ताबड़तोड़ वार किए थे।