{"_id":"5fa770bf8ebc3e9bde7bdf37","slug":"moradabad-double-murder-case-new-samreen-had-said-i-will-be-saved-accused-says-if-you-are-alive-how-will-we-be-saved","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद पिता-पुत्री हत्याकांड: समरीन ने चींखते हुए कहा था मैं बच जाऊंगी...आरोपी बोला-तू जिंदा रही तो हम कैसे बचेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद पिता-पुत्री हत्याकांड: समरीन ने चींखते हुए कहा था मैं बच जाऊंगी...आरोपी बोला-तू जिंदा रही तो हम कैसे बचेंगे
Sun, 08 Nov 2020 09:44 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 08 Nov 2020 09:44 AM IST
विज्ञापन
Moradabad double murder case
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के नागफनी के किसरौल दीवान खाना में प्रॉपर्टी डीलर नजारत हुसैन और उनकी बेटी समरीन की हत्या करने वाले आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने शुक्रवार को हत्याकांड का खुलासा किया। दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले मन्नान और यूनुस के मंसूबे खौफनाक थे। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद उन्होंने उस रात की सनसनीखेज घटना की कहानी सुनाई तो सभी सन्न रह गए।
moradabad murder case
- फोटो : अमर उजाला
मन्नान ने बताया कि नजारत की हत्या करते वक्त समरीन जाग गई थी। उसने पिता को बचाने का प्रयास किया तो समरीन के पेट में छुरी घोंप दी। लहूलुहान समरीन चींखते हुए बोली, मैं बच तो जाऊंगी। इस पर मन्नान ने कहा था अगर तू बचेगी तो हम नहीं बच पाएंगे। इसके बाद मन्नान ने चापड़ और यूनुस ने छुरी से समरीन पर ताबड़तोड़ वार किए। हत्यारोपियों को खुद नहीं पता कि उन्होंने युवती पर कितने वार किए थे।
moradabad murder case
- फोटो : अमर उजाला
मन्नान ने पुलिस पूछताछ में बताया कि बारा वफात वाले दिन मैंने यूनुस से कहा कि मोहल्ले के सभी लोग जुलूस देखने जाएंगे। घटना को अंजाम देने का मौका अच्छा है। उसने पुलिस को बताया कि पड़ोसी शहजाद जहीर की बंद पड़ी प्रिंटिंग प्रेस व मकान की छत है। उस पर नीचे से आसानी से चढ़ा जा सकता है। उनकी छत से मन्नान की छत की ओर एक झरोखा खुला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
moradabad murder case
- फोटो : अमर उजाला
प्लानिंग के मुताबिक करीब ढाई बजे यूनुस शहजाद जहीर की छत पर पहुंच गया था। जब मन्नान के घर के सभी सदस्य सो गए तो उसने यूनुस को झरोखे से अंदर ले लिया था। इसके बाद दोनों आरोपी नजारत की मकान की छत पर पहुंचे और यहां से रात करीब तीन बजे नजारत के मकान में उतर गए थे। घर में नजारत और समरीन गहरी नींद में सो रहे थे।
विज्ञापन
एडीजी ने लिया घटनास्थल का जायजा
- फोटो : अमर उजाला
यूनुस ने सोते हुए नजारत की गर्दन पर छुरी से वार किया। आहट होने पर समरीन जाग गई। उसने मन्नान को पहचान लिया। इस पर तपाक से यूनुस ने छुरी समरीन के पेट में घोंप दी। वह लहूलुहान हो गई और घबराकर बोली कि मैं बच तो जाऊंगी। इस पर मन्नान ने कहा कि अगर तू बच गई तो हम नहीं बच पाएंगे। इसके बाद दोनों ने समरीन पर ताबड़तोड़ वार किए थे। दोनों की हत्या करने के बाद घर में लूटपाट करने के बाद दोनों वहां से भाग निकले।