{"_id":"6694d172f591fa74fc0d7578","slug":"moradabad-businessman-murder-brass-businessman-had-struggled-with-attackers-2024-07-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कारोबारी की हत्या: कारोबारी ने हमलावरों से किया था संघर्ष... किसी भी कीमत पर जिंदा नहीं छोड़ना चाहते थे कातिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी की हत्या: कारोबारी ने हमलावरों से किया था संघर्ष... किसी भी कीमत पर जिंदा नहीं छोड़ना चाहते थे कातिल
Mon, 15 Jul 2024 01:27 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 15 Jul 2024 01:27 PM IST
विज्ञापन
Moradabad businessman murder
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के कटघर के गाड़ीखाना मोहल्ले में शनिवार रात एक बजे पीतल कारोबारी अनिल चौधरी (32) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घर में सो रहे अनिल को हमलावरों ने आवाज लगाकर दरवाजा खुलवाया और बेडरूम तक पीछा कर बेटी के सामने चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए। छीनाझपटी में चाकू लगने से एक हमलावर भी घायल हो गया। जिसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मौके से भागे दूसरे हमलावर की तलाश का जा रही है।
moradabad businessman murder
- फोटो : अमर उजाला
पीतल कारोबारी ने हमलावरों से किया संघर्ष
गाड़ी खाना निवासी पीतल कारोबारी अनिल चौधरी कद काठी से काफी मजबूत थे। शनिवार की रात एक बजे हमलावर उनके मकान में प्रवेश किए। यहां चाकुओं के लगातार वार से बचते हुए उन्होंने बेडरूम का दरवाजा बंद करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बेड पर भी उन्होंने हमलावरों से बचने के लिए संघर्ष किया।
गाड़ी खाना निवासी पीतल कारोबारी अनिल चौधरी कद काठी से काफी मजबूत थे। शनिवार की रात एक बजे हमलावर उनके मकान में प्रवेश किए। यहां चाकुओं के लगातार वार से बचते हुए उन्होंने बेडरूम का दरवाजा बंद करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बेड पर भी उन्होंने हमलावरों से बचने के लिए संघर्ष किया।
मुरादाबाद में कारोबारी की हत्या के बाद गमगीन परिवार
- फोटो : अमर उजाला
लड़ाई के दौरान हत्यारोपी आमोद के हाथ की नस कट गई। उसके दाहिने हाथ से खून बहने लगा। वह घटनास्थल से भागा, लेकिन कुछ दूर जाने के बाद बेहोश होकर गिर पड़ा। रविवार की सुबह गश्त कर रही पुलिस ने आमोद को पकड़कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि आमोद शराब के नशे में धुत था। रातभर खून गिरने के कारण वह बेहोश हो गया। उसके लीवर और फेफड़े भी काम नहीं कर रहे थे। इसी कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद में कारोबारी की हत्या के बाद गमगीन परिवार
- फोटो : अमर उजाला
वहीं पीतल कारोबारी के सीने और गर्दन पर काफी वार होने के कारण उसका खून गिरता रहा और उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना स्थल को देखने से ऐसा लगता है कि कातिल किसी कीमत पर कारोबारी को जिंदा नहीं छोड़ना चाहते थे। अब हत्यारोपी मोहित की गिरफ्तारी के बाद घटना के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
मुरादाबाद में कारोबारी की हत्या के बाद गमगीन परिवार
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी सतपाल अंतिल के निर्देश पर पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। पता चला है कि आरोपी मोहित का बहजोई और उन्नाव में भी ठिकाना है। पड़ोसियों का कहना है कि कारोबारी अनिल का किसी से अभी तक झगड़ा नहीं सुनाई दिया। इसी कारण घटना के कारणों का पता नहीं चल रहा है। पुलिस इस मामले में अनिल के कारोबारी पार्टनरों से भी सहयोग के लिए पूछताछ कर रही है।