फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहनों की भैयादूज मनाने की हसरत रह गई अधूरी: आम के पेड़ पर लटका मिला भाई का शव, इस बात को लेकर पड़ी थी डांट

Thu, 23 Oct 2025 08:05 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद) Published by: विकास कुमार Updated Thu, 23 Oct 2025 08:05 PM IST
सार

थाना प्रभारी ने बताया कि सतेंद्र के गले में दुपट्टे का फंदा लगा हुआ था। प्राथमिक पूछताछ में यह दुपट्टा सतेंद्र की बहन का पाया गया। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
man hanged himself in Moradabad after being scolded by his family
युवक ने फांसी लगाकर दी जान - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मुरादाबाद स्थित मकरंदपुर-धर्मपुर-जलालपुर रोड के किनारे स्थित बाग में आम के पेड़ पर मजदूर सतेंद्र सिंह (28) का शव लटका मिला। पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या बताया। उधर परिजन किसी भी तरह की गृह कलह से इनकार कर रहे हैं। 

man hanged himself in Moradabad after being scolded by his family
सतेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

घरवालों से हुई थी कहासुनी
सतेंद्र सिंह थाना कुंदरकी के महमूदा नगला गांव के निवासी कमल सिंह का पुत्र था। वह दिल्ली में कॉम्प्लैक्स बनाने वाले ठेकेदार के अधीन मजदूरी करता था। वह चार दिन पहले दिवाली मनाने के लिए अपने गांव महमूदा नगला आया था। बुधवार शाम घरवालों से किसी बात पर मामूली कहासुनी हुई। रात लगभग 10 बजे टहलने की बात कह घर से निकल गया। इसके बाद वापस नहीं लौटा। आधी रात तक न लौटने पर परिजन सोचने लगे कि वह चाचा के घर सो गया होगा। 

man hanged himself in Moradabad after being scolded by his family
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

आम के बाग में मिली लाश
गुरुवार सुबह आठ बजे तक जब सतेंद्र घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान उसका छोटा भाई मुलायम सिंह धर्मपुर-जलालपुर रोड पर तलाश करते हुए रोड के दक्षिण तरफ स्थित आम के बाग में गया। जहां पेड़ पर सतेंद्र का लटका हुआ शव मिला। सूचना पर बिलारी थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह तथा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन
man hanged himself in Moradabad after being scolded by his family
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

बहन के टुपट्टे को बनाया फंदा
थाना प्रभारी ने बताया कि सतेंद्र के गले में दुपट्टे का फंदा लगा हुआ था। प्राथमिक पूछताछ में यह दुपट्टा सतेंद्र की बहन का पाया गया। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने कहा कि घर में सतेंद्र के साथ कोई विवाद नहीं हुआ था। भाई मुलायम सिंह ने भी बताया कि परिवार में कोई मनमुटाव नहीं था। बिलारी थाना प्रभारी ने बताया कि सतेंद्र अविवाहित था और घर वाले उसे शराब पीने को लेकर डांटते थे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसका पता चलेगा। 

विज्ञापन
man hanged himself in Moradabad after being scolded by his family
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

दो बहनों भैयादूज मनाने की हसरत रह गई अधूरी
भैयादूज के त्योहार मनाने की उसकी दोनों बहनों प्रभा और सुदर्शना की हसरत अधूरी रह गई। सतेंद्र के परिवार में पिता कमल सिंह और माता ओमवती के अलावा दो छोटे भाई पप्पू सिंह और मुलायम सिंह हैं। तीनों भाइयों में किसी की अभी तक शादी नहीं हुई है। परिजन रिश्ता मिलने पर छह माह बाद सतेंद्र की शादी करने की योजना बना रहे थे। दोनों बहनों प्रभा और सुदर्शना की शादी हो चुकी है। सतेंद्र बड़ा भाई होने के नाते दोनों बहनों को उससे बहुत उम्मीद लगी रहती थी। भैयादूज का त्योहार मनाने के लिए प्रभा बुधवार शाम को ही अपने मायके पहुंच गई जबकि सुदर्शना गुरुवार सुबह ससुराल से मायके पहुंची। दोनों बहनें अपने मायके में भैयादूज का त्योहार मनाने की खुशियों के बीच तैयारियां कर रही थीं। इसी बीच दुख भरा समाचार मिल गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed