फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri 2026: हर-हर महादेव के गूंज, मंदिरों में लंबी कतारों के बीच जलाभिषेक, तस्वीरों में आस्था के रंग

Sun, 15 Feb 2026 10:38 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 15 Feb 2026 10:38 AM IST
सार

मुरादाबाद में बम-बम भोले के जयकारों के बीच कांवड़ियों ने मंदिर में जलाभिषेक किया। सुबह से ही मंदिर में जल चढ़ाने के लिए लंबी कतारें लगी हुई हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन सतर्क है और मंदिरों में कड़े इंतजाम किए गए।

विज्ञापन
Mahashivratri 2026: Echoes of Har Har Mahadev, queues at temples for Jalabhishek, colours of faith pictures
Mahashivratri 2026 - फोटो : संवाद/अमर उजाला

बम-बम भोले के जयकारों के बीच रविवार को कांवड़ियों के जत्थों का मंदिर पहुंचने का सिलसिला जारी है। डीजे की धुन और बम भोले के जयकारों की गूंज लगातार मंदिर और आसपास के इलाकों में सुनाई देती रही। इससे पहले शनिवार देर रात तक कांवड़िये अपने गंतव्य तक पहुंचने लगे थे। रविवार तड़के शिवालयों में जलाभिषेक शुरू हो गया। इसको लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है।

Mahashivratri 2026: Echoes of Har Har Mahadev, queues at temples for Jalabhishek, colours of faith pictures
Mahashivratri 2026 - फोटो : संवाद

मंदिरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पिछले दिनों शहर से हरिद्वार और ब्रजघाट से गंगाजल लेने गए शिवभक्त शनिवार को अपने गंतव्य की ओर लौटते नजर आए। शहर में दिनभर शिवभक्तों की आवाजाही बनी रही। कोई अपने बच्चों के साथ, कोई दोस्तों के साथ तो कोई परिवार के साथ कांवड़ लेकर आते हुए नजर आए।

Mahashivratri 2026: Echoes of Har Har Mahadev, queues at temples for Jalabhishek, colours of faith pictures
Mahashivratri 2026 - फोटो : संवाद

 शिवभक्त डीजे की धुन पर झूमते दिखे। शिव-पार्वती की झांकी आकर्षक का केंद्र बनी रही। वहीं शिवभक्तों की सेवा के लिए कांठ रोड, दिल्ली रोड, बुध बाजार, पीएससी, कोर्ट रोड, रोडवेज सहित कई स्थानों पर कांवड़ियों की सेवा की व्यवस्था के लिए जलपान व भंडारे की व्यवस्था की गई। इस दौरान जगह-जगह पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2026: Echoes of Har Har Mahadev, queues at temples for Jalabhishek, colours of faith pictures
Mahashivratri 2026 - फोटो : संवाद

चौरासी घंटा शिवालय की अनूठी सज्जा
महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर के मंदिरों में बेहतर तरीके से सजावट की गई है। पिछले एक हफ्ते पहले से मंदिरों में रंगाई-पुताई का काम शुरू किया गया था। इस अवसर पर झारखंडी मंदिर, चौरासी घंटा मंदिर, प्राचीन श्री शिव मंदिर, सीता-राम मंदिर, ऋणमुक्तेश्वर मंदिर, मनोकामना श्री हनुमान मंदिर समेत कई मंदिरों को रंग-बिरेंगी लाइटों से सजाया गया।

विज्ञापन
Mahashivratri 2026: Echoes of Har Har Mahadev, queues at temples for Jalabhishek, colours of faith pictures
Mahashivratri 2026 - फोटो : संवाद

साथ ही मोगरा, गेंदा और गुलाब के फूलों से सजावट की गई। शिवलिंग का भी फूलों से शृंगार किया गया। शनिवार शाम से ही भक्त भगवान शिव की पूजा करने के लिए पहुंचने लगे थे। इस दौरान मंदिरों ओम नम: शिवाय मंत्र और मंदिर के घंटों की गूंज गूंजती रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed