भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा नाहटा करोड़ों की मालकिन हैं। उन्होंने आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी से बीकॉम प्रथम तक शिक्षा हासिल की है। वह अभिनय एवं समाजसेवा का कार्य करती हैं। रिलायंस समेत कई बड़ी कंपनियों के शेयर हैं, जिनकी कीमत लाखों रुपये हैं।
इसके अलावा उनके दस बैंक खाते हैं, जबकि दो बैंकों में एफडीआर हैं। सफायर एक्सपोर्ट एंड एजेंसी प्राइवेट लिमिटेड से उधार के 6.20 करोड़ रुपये मिले हैं। 60 लाख रुपये की कीमत पर मर्सिडीज समेत छह गाड़ियां हैं।
3 of 5
जयाप्रदा
- फोटो : अमर उजाला
दो किलोग्राम सोना और डेढ़ किलोग्राम चांदी है। उनकी कुल चल संपत्ति 9.27 करोड़ रुपये हैं। इसके अलावा अचल संपत्ति भी है। जयाप्रदा के गुड़गांव, चेन्नई, मुंबई, हैदराबाद समेत कई शहरों में मकान हैं।
18.65 करोड़ रुपये की कुल अचल संपत्ति है। इसके अलावा करीब 1.55 करोड़ रुपये का कर्ज है, जबकि 6.74 लाख रुपये का जीएसटी बकाया है।
5 of 5
जयाप्रदा
- फोटो : अमर उजाला
9.38 लाख रुपये की संपत्ति का मामला आयकर विभाग में विचाराधीन है। जबकि, ऑल इंडिया मानइनॉरिटी फ्रंट के इशरत जहां के पास सिर्फ 41 हजार रुपये नकद हैं। उन्होंने एमए, एलएलबी तक शिक्षा ग्रहण की है।