फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kashipur Firing Case: पांच वायरल वीडियो बयां कर रहे कहानी, अस्पताल भागते भी नजर आए पुलिस कर्मी

Mon, 17 Oct 2022 02:53 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 17 Oct 2022 02:53 PM IST
विज्ञापन
Kashipur Firing Case Five viral videos are telling story police personnel were also seen running to hospital
Kashipur Firing Case - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के भरतपुर गांव में ज्येष्ठ उप ब्लाक प्रमुख गुरताज सिंह भुल्लर के घर में बुधवार रात हुई घटना को लेकर  पांच वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गए हैं। फुटेज में घटनास्थल से लेकर अस्पताल तक के सीन को टुकड़ों में दिखाया गया है। पहले वीडियो के अनुसार बुधवार रात कुछ पुलिस कर्मी हाथ में पिस्टल लेकर भुल्लर के घर में घुसे दिखाई दे रहे हैं। प्रतीत हो रहा है कि पुलिसकर्मियों से कुछ लोगों से धक्कामुक्की भी हुई थी। भीड़ बढ़ी तो पुलिस कर्मियों को उलटे पैर भागना पड़ा। दूसरे वीडियो में पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट हो रही है। लोगों ने पुलिस कर्मियों को घेरकर पीटा था। इसके बाद उन्हें फर्श पर गिरा लिया। यहां भी उनके साथ बेहरमी से मारपीट की गई। 

Kashipur Firing Case Five viral videos are telling story police personnel were also seen running to hospital
घर में हथियार के साथ पहुंचे पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

घर में हथियार के साथ पहुंचे पुलिसकर्मी
पहले वीडियो के अनुसार बुधवार रात कुछ पुलिस कर्मी हाथ में पिस्टल लेकर भुल्लर के घर में घुसे दिखाई दे रहे हैं। प्रतीत हो रहा है कि पुलिसकर्मियों से कुछ लोगों से धक्कामुक्की भी हुई थी। भीड़ बढ़ी तो पुलिस कर्मियों को उलटे पैर भागना पड़ा। दूसरी वीडियो में पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट हो रही है।

Kashipur Firing Case Five viral videos are telling story police personnel were also seen running to hospital
आरोपी को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

आरोपी को ले जाते पुलिसकर्मी
तीसरे वीडियो में दो पुलिस कर्मी फर्श पर खून से लथपथ हालत में पड़े हैं। कुछ लोगों की सूचना पर उत्तराखंड के पुलिस के जवान पहुंचते हैं और उन्होंने फर्श पर घायल अवस्था में पड़े पुलिस कर्मियों से पूछताछ की। यूपी पुलिस के सिपाही होने की जानकारी मिलने पर उत्तराखंड के पुलिस कर्मी घटना की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को देते हुए दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kashipur Firing Case Five viral videos are telling story police personnel were also seen running to hospital
Kashipur Firing Case - फोटो : अमर उजाला
साथी को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी
चौथे वीडियो में उत्तराखंड पुलिस के सिपाही घायल पुलिस कर्मियों को उठाकर एक वाहन में रखकर अस्पताल ले जाते देख रहे हैं। इस दौरान वहां काफी संख्या में लोग जुटे हैं। कुछ यहां मोबाइल से वीडियो भी बनाते दिख रहे हैं। पांचवां वीडियो काशीपुर स्थित एक अस्पताल का है। यहां से घायल पुलिस कर्मियों को उनके साथी पुलिस वाहन में बैठाकर भागते नजर आ रहे हैं।

 
विज्ञापन
Kashipur Firing Case Five viral videos are telling story police personnel were also seen running to hospital
आरोपी जफर - फोटो : अमर उजाला
अपनी जान को खतरा भांपकर उत्तराखंड से भागा था जफर
मुठभेड़ में पकड़े गए जफर को शनिवार रात जेल से जिला अस्पताल भेजा गया, वहां से उसे टीएमयू अस्पताल भेज दिया गया है। जफर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि बुधवार रात जसपुर के ज्येष्ठ उप प्रमुख गुरताज सिंह भुल्लर के मकान की वह दूसरी मंजिल पहुंच गया था। पुलिस कर्मियों ने ऊपर जाने की कोशिश की तो महिलाएं सामने आ गई थीं। इसके बाद धक्का मुक्की शुरू हो गई थी। वहां गोलियां चलीं तो वह वहां से भाग कर दूसरी जगह छिप गया था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed