फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2023: करवाचौथ की तैयारी पूरी, इस तरह करें पूजा...मुरादाबाद में शुभ मुहुर्त शाम पांच से होगा शुरू

Tue, 31 Oct 2023 12:47 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 31 Oct 2023 12:47 PM IST
सार

विज्ञापन
Karwa Chauth 2023: Preparations Karwa Chauth completed, auspicious time in Moradabad will start from 5 pm
करवाचौथ के मौके पर महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

सुहागिनों का सबसे महत्वपूर्ण व्रत करवाचौथ एक नवंबर को है। पति-पत्नी के अखंड प्रेम, सम्मान व त्याग की चेतना का प्रतीक पर्व करवाचौथ की तैयारियां परवान पर हैं। पति के लंबी आयु के लिए अन्न-जल त्याग कर सुहागिनें व्रत रखेंगी। शाम को पूजन आदि की पूर्णता के बाद रात को चांद का दर्शन व अर्ध्य देकर अपने पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रती उपवास तोड़ेंगी।

Karwa Chauth 2023: Preparations Karwa Chauth completed, auspicious time in Moradabad will start from 5 pm
करवाचौथ के मौके पर महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिषाचार्य पंडित सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस बार करवाचौथ व्रत का कुल समय 13 घंटे 42 मिनट का रहेगा। यह सुबह छह बजकर 33 मिनट से शुरू होकर रात आठ बजकर 15 मिनट पर समाप्त होगा। उन्होंने बताया कि इस बार करवाचौथ पर सर्वार्थ सिद्धि समेत तीन शुभ योग बन रहे हैं।

Karwa Chauth 2023: Preparations Karwa Chauth completed, auspicious time in Moradabad will start from 5 pm
करवाचौथ के मौके पर महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

सर्वार्थ सिद्धि योग एक नवंबर को सुबह छह बजकर 33 मिनट पर शुरू होकर अगले दिन दो नवंबर को सुबह चार बजकर 36 मिनट तक रहेगा। वहीं परिघ योग सुबह से लेकर दोपहर दो बजकर सात मिनट तक है, फिर शिव योग शुरू होगा और पूरी रात तक रहेगा। उन्होंने बताया कि करवा चौथ के दिन मृगशिरा नक्षत्र व्रत रखना शुभ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2023: Preparations Karwa Chauth completed, auspicious time in Moradabad will start from 5 pm
करवाचौथ के मौके पर महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

करवाचौथ पूजा सामग्री

ज्योतिषाचार्य पंडित सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि करवाचौथ पूजा का शुभ मुहुर्त शाम पांच बजकर 36 मिनट से शाम छह बजकर 54 मिनट तक है। उन्होंने बताया कि करवा चौथ पूजा सामग्री में देसी घी, इत्र, नारियल, जनेऊ जोड़ा, अबीर, गुलाल, शहद, दक्षिणा, कच्चा दूध, छलनी, कपूर, गेहूं, रूई की बाती, करवा माता की तस्वीर, दीपक, अगरबत्ती, लकड़ी का आसन, हलुआ, आठ पूरियों की अठावरी आदि होना चाहिए।
विज्ञापन
Karwa Chauth 2023: Preparations Karwa Chauth completed, auspicious time in Moradabad will start from 5 pm
करवाचौथ के मौके पर महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। कुछ सुहागिन महिलाओं ने सोमवार से अपने हाथों में मेहंदी रचाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा महिलाएं मेहंदी रचाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग कर रही हैं। वहीं बाजारों में मेहंदी रचाने के लिए अलग से स्टॉल लगाए जा रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed