फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: ओलावृष्टि से मुरादाबाद बना मनाली, आलू की फसल चौपट, एक की मौत

Fri, 13 Dec 2019 01:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 13 Dec 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
heavy rainfall in many parts of uttar pradesh and delhi ncr potato crops destroyed many house fall
rain and hail storm - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश के कई शहरों में गुरुवार(12 दिसंबर) से मौसम बदला हुआ है। गुरुवार रात से ही तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से न सिर्फ फसलें नष्ट हुई हैं। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में बिजली की आपूर्ति भी ठप हो गई है। वहीं मकान गिरने से एक शख्स की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हो गई....

आगे तस्वीरों में देखें कैसे यूपी के कुछ शहर शिमला और कुल्लू मनाली जैसे दिख रहे हैं ....

heavy rainfall in many parts of uttar pradesh and delhi ncr potato crops destroyed many house fall
rain and hail storm - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। एक ओर जहां इसके चलते ठंड बढ़ गई, वहीं फसलों को भी काफी नुकसान हुआ। इस बारिश से आलू की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान बताया जा रहा है।

heavy rainfall in many parts of uttar pradesh and delhi ncr potato crops destroyed many house fall
rain and hail storm - फोटो : अमर उजाला

पूरे मुरादाबाद मंडल में देर रात से जोरदार बारिश हो रही है। इसके चलते ठंड प्रचंड हो गई है। पूरे इलाके में ऐसी ओले की चादर बिछ गई है मानो यह यूपी का कोई शहर नहीं बल्कि नैनीताल या मनाली है जहां बर्फबारी हुई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
heavy rainfall in many parts of uttar pradesh and delhi ncr potato crops destroyed many house fall
rain and hail storm - फोटो : अमर उजाला
बारिश होने से जहां गेहूं के किसान खुश थे, वहीं ओले पड़ने से आलू के किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं। उनकी फसलें ओलावृष्टि के चलते बर्बाद हो गई हैं।
विज्ञापन
heavy rainfall in many parts of uttar pradesh and delhi ncr potato crops destroyed many house fall
rain and hail storm - फोटो : अमर उजाला

शाम करीब साढ़े छह बजे आसमान में अचानक घने बादल छा गए। देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई और ओले पड़ने लगे। हालांकि बारिश ज्यादा देर तक नहीं हुई, लेकिन इसकी वजह से ठंड काफी बढ़ गई। वहीं दूसरी ओर बारिश और ओला पड़ने से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed