प्रीति के साथ पिछले चार साल से लिव इन रहने वाले फिरोज लेकर उसके पिता इकबाल ने दावा किया कि उनके बेटे ने प्रीति से बकायदा कोर्ट मैरिज कर रखी थी। उनका दावा है कि इसके कुछ दिन के धर्म परिवर्तन कर प्रीति रुखसार बन गई थी और दोनों साथ रहते थे। कहा कि फिरोज की हत्या क्यों की गई इस बात की जानकारी उनको नहीं है। पुलिस का फोन आने के बाद वो थाने पहुंचे थे और पोस्टमार्टम के बाद फिरोज का शव गांव ले आए, जिसे सोमवार की देर रात सुपुर्दे खाक कर दिया गया। संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव शहबाजपुर सूरा नगला निवासी इकबाल गाजियाबाद के लोनी इलाके में हेयर कटिंग सैलून चलाते हैं। पूरा परिवार भी वहीं किराये के मकान में रहता है। उन्होंने बताया कि उनका बड़ा बेटा फिरोज लोनी इलाके में किराये के मकान में अपनी पत्नी के साथ रहता था।
2 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला
- फोटो : अमर उजाला
उसकी हत्या किए जाने की जानकारी सोमवार की सुबह पुलिस ने फोन करके दी। इकबाल ने बताया कि फिरोज जब प्रीति के संपर्क आया तो उन्होंने उसको रोका था। कहा था कि प्रीति की उम्र उससे अधिक है। इसके बाद फिरोज नहीं माना और उसने प्रीति के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी।
3 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने दावा किया कि कोर्ट मैरिज के बाद प्रीति ने धर्म परिवर्तन कर लिया था। इकबाल ने बताया कि सात महीने फिरोज अपने दादा के इंतकाल की खबर सुनकर गांव आया था। उसके साथ प्रीति भी आई थी और गांव में आठ दिन रहकर गई थी।
4 of 9
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि साहिबाबाद में लिव-इन पार्टनर की हत्या में पकड़ी गई प्रीति ने पुलिस पूछताछ में विस्तार से पूरा घटनाक्रम और इसकी वजह बताई। उसने कहा कि फिरोज से जब भी शादी के लिए कहती, वह टाल जाता। उसका जवाब होता, अभी जल्दी क्या है? उसे लगा कि वह उसे धोखा दे रहा है।
5 of 9
जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इसलिए, उससे जोर देकर कहा कि अब फैसला करना होगा। इस पर उसका व्यवहार बदल गया। शनिवार की रात उससे कहा था कि आखिरी बार पूछ रही हूं, शादी करनी है या ना? उसने जवाब नहीं में दिया और बोला, तू पति की नहीं हुई, मेरी क्या होगी... इसी पर झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान ही उसके गले पर उस्तरा मार दिया। इससे उसकी मौत हो गई।