फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'चौकी में मेरे पति को टॉर्चर किया, उनकी तबीयत...', फल विक्रेता की पत्नी के आरोपों पर पुलिस ने किया ये दावा

Tue, 21 Jan 2025 03:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 21 Jan 2025 03:00 PM IST
सार

संभल में पुलिस चौकी में फल विक्रेता की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पत्नी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, पुलिस का दावा है कि हार्टअटैक से मौत हुई है।

विज्ञापन
Fruit vendor dies in police station in Sambhal, family members create ruckus
sambhal news - फोटो : अमर उजाला
संभल में लेनदेन के विवाद में सोमवार दोपहर रायसत्ती पुलिस चौकी लाए गए खग्गूसराय निवासी फल विक्रेता इरफान (45) की मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों चौकी पहुंचकर हंगामा किया। लोगों के आक्रोश को देख पुलिसकर्मी चौकी छोड़कर भाग गए। इसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को किसी तरह से समझाया। पुलिस का दावा है कि इरफान की मौत हार्टअटैक से हुई है। इरफान की पत्नी रेशमा ने कहना है कि दोपहर 12:30 बजे एक दरोगा और चार सिपाही उनके घर पहुंचे थे। आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी उसके पति को धक्का देते हुए चौकी ले गए थे। जब तक उनका बेटा चौकी पहुंचा तो इरफान की मौत हो चुकी थी और उनका शव फर्श पर पड़ा हुआ था। 


 
Fruit vendor dies in police station in Sambhal, family members create ruckus
संभल की पुलिस चाैकी में युवक की माैत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
कहा कि उनके पति की तबीयत ठीक नहीं थी। दो दिन पहले ही वह अस्पताल से घर आए थे। पुलिस ने उनको इतना टॉर्चर किया कि उनकी जान चली गई। रेशमा ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि लेनदेन के मामले में जांच पड़ताल के लिए इरफान को चौकी बुलाया गया था। अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिसकर्मी उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां इरफान की मौत हो गई। पुलिस पर टॉर्चर करने के आरोप गलत है।
Fruit vendor dies in police station in Sambhal, family members create ruckus
संभल की पुलिस चाैकी में युवक की माैत के बाद परिजन - फोटो : संवाद
चौकी खाली...घंटेभर तक चला हंगामा
रायसत्ती पुलिस चौकी पर इरफान की मौत की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्र हो गए। परिजन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। एएसपी श्रीश्चंद्र और सीओ असमोली कुलदीप सिंह गुस्साए परिजनों को समझाने में लगे तो करीब एक घंटे की कोशिश के बाद परिजन शांत हुए और शव को पुलिस चौकी से बाहर निकाला गया। फल विक्रेता इरफान के बेटे अफनान ने बताया कि उन्होंने नखासा थाने में दरोगा और चार सिपाहियों के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fruit vendor dies in police station in Sambhal, family members create ruckus
संभल की युवक की माैत के बाद पुलिस चाैकी पहुंचे लोग - फोटो : संवाद
तहरीर में आरोप है कि इरफान को मारते हुए घर से ले गए थे और चौकी में भी डराया गया। इससे उसके पिता की हालत बिगड़ गई। जिससे उनके पिता की मौत हो गई। अफनान का कहना है कि उनके पिता की मौत के जिम्मेदार पुलिसकर्मी हैं। इसलिए कार्रवाई की जानी चाहिए। कार्यवाहक थाना प्रभारी शाह फैसल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर नहीं मिली है। 
विज्ञापन
Fruit vendor dies in police station in Sambhal, family members create ruckus
संभल की पुलिस चाैकी में युवक की माैत के बाद हालात - फोटो : संवाद
बहन-भांजे के लेनदेन के विवाद में चली गई इरफान की जान
इरफान की बहन शफीक बेगम ने अपने बेटे अरकान को रुपये दिए थे। इस मामले में इरफान बिचौलिया थे। जब अरकान ने रुपये नहीं दिए तो शफीक बेगम ने अपने बेटे के खिलाफ तहरीर दी थी। इसमें यह भी उल्लेख किया था कि दो लाख रुपये इरफान के हाथ से दिए गए थे। इरफान का इतना ही दोष था कि उन्होंने दो लाख रुपये अपने हाथ में लेकर अरकान को दिए थे। मां बेटे का लेनदेन था लेकिन पुलिस इरफान को पकड़कर चौकी ले गई। जबकि अरकान को पकड़ा नहीं गया। इरफान की पत्नी रेशमा ने पुलिसकर्मियों को बताया था कि उनके पति ह्दय रोगी हैं और उन्हें न ले जाएं। इसके बाद भी पुलिसकर्मी पुलिस चौकी ले गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed