फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DP Yadav Suicide: 'सपा के पक्के सिपाही थे डीपी, जिलाध्यक्ष पद से हटाने के बाद भी पार्टी के लिए रहते थे चिंतित'

Sun, 09 Jun 2024 12:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 09 Jun 2024 12:17 PM IST
विज्ञापन
Former Samajwadi Party district president DP Yadav committed suicide in Moradabad
DP Yadav Suicide - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के मझोला के बुद्धि विहार में शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव उर्फ धर्मपाल यादव (62) ने पत्नी के लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण डिप्रेशन बताया जा रहा है। सपा ने लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें पद से हटा कर उनके साले जयवीर सिंह यादव को जिला अध्यक्ष बना दिया था।


सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव पत्नी सविता यादव, बेटे अंकित यादव और बेटी अंजली के साथ बुद्धि विहार स्थित आवास में रहते थे। शुक्रवार को डीपी यादव परिवार के साथ हरिद्वार गए थे। शाम को ही हरिद्वार से लौटे थे। 

शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे परिवार के लोग पहली मंजिल पर अपने-अपने कमरे में थे, तभी बेटी अंजली ने नौकर मलखान से कहा कि पापा दिखाई नहीं दे रहे हैं। नौकर ने देखा कि मुख्य गेट अंदर से बंद है। नौकर उनको खोजते हुए ग्राउंड फ्लोर पर पहुंचा। उसने देखा कि स्टोर रूम का दरवाजा अंदर से बंद है। 

नौकर के शोर मचाने पर पत्नी, बेटा, बेटी नीचे आ गए। उन्होंने धक्का मारकर स्टोर रूम का दरवाजा खोलकर देखा तो फर्श पर डीपी यादव का शव पड़ा था। शव के पास ही पिस्टल पड़ी थी। डीपी यादव की सांसें थम चुकी थीं। घटना की जानकारी होने पर आस पड़ोस के लोग पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। 
Former Samajwadi Party district president DP Yadav committed suicide in Moradabad
DP Yadav Suicide - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी हेमराज मीना, एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार और सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर मौके पर पहुंच गए और मौका मुआयना किया। परिवार से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लिए हैं। पुलिस ने पिस्टल को कब्जे में लिया है। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि परिवार से पूछताछ में पता चला है कि डीपी यादव तीन माह से डिप्रेशन में थे। पुलिस टीमें हर एंगल पर जांच पड़ताल कर रही है।
Former Samajwadi Party district president DP Yadav committed suicide in Moradabad
DP Yadav Suicide Case - फोटो : अमर उजाला
चुनाव में जमा करा दिए थे दो हथियार, पिस्टल रखी थी घर
एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि डीपी यादव के घर में तीन लाइसेंसी हथियार हैं। एक पिस्टल और एक रायफल डीपी यादव के नाम पर हैं, जबकि एक पिस्टल पत्नी के नाम पर है। पत्नी की पिस्टल घर में रखी थी, जबकि डीपी यादव ने अपने दोनों हथियार लोकसभा चुनाव में थाने में जमा करा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Former Samajwadi Party district president DP Yadav committed suicide in Moradabad
DP Yadav Suicide Case - फोटो : अमर उजाला
भेजे में फंसी मिली बुलेट
पुलिस ने शनिवार दोपहर डीपी यादव के शव का पोस्टमार्टम किया गया। बुलेट की एंट्री और एग्जिट प्वाइंट देखने के लिए शव का एक्स रे भी कराया गया। पोस्टमार्टम के दौरान डिजिटल फोटो व वीडियोग्राफी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक डीपी यादव ने दाहिनी कनपटी पर 32 बोर की पिस्टल सटाकर गोली मारी थी। गोली भेजे के अंदर फंसी मिली।
विज्ञापन
Former Samajwadi Party district president DP Yadav committed suicide in Moradabad
DP Yadav Suicide Case - फोटो : अमर उजाला
डीपी यादव के नाम से बन गई चौराहे की पहचान
बुद्धि विहार में जिस चौराहे पर डीपी यादव का मकान है। उस चौराहे की पहचान अब डीपी यादव के नाम से बन चुकी है। बुद्धि विहार में रहने वाले लोग बताते हैं कि चौराहे के आसपास सबसे पहले बसने वाले लोगों में डीपी यादव भी थे। चौराहे के आसपास डीपी यादव के मकान के अलावा अन्य कोई मकान नहीं था। लोग किसी को इस चौराहे के आसपास बुलाते थे तो डीपी यादव चौराहे बताकर ही बुलाते थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed