{"_id":"6665358f3cc0fd8e1f0d9837","slug":"former-samajwadi-party-district-president-dp-yadav-committed-suicide-in-moradabad-2024-06-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"DP Yadav Suicide: 'सपा के पक्के सिपाही थे डीपी, जिलाध्यक्ष पद से हटाने के बाद भी पार्टी के लिए रहते थे चिंतित'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DP Yadav Suicide: 'सपा के पक्के सिपाही थे डीपी, जिलाध्यक्ष पद से हटाने के बाद भी पार्टी के लिए रहते थे चिंतित'
Sun, 09 Jun 2024 12:17 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 09 Jun 2024 12:17 PM IST
विज्ञापन
DP Yadav Suicide
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद के मझोला के बुद्धि विहार में शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव उर्फ धर्मपाल यादव (62) ने पत्नी के लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण डिप्रेशन बताया जा रहा है। सपा ने लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें पद से हटा कर उनके साले जयवीर सिंह यादव को जिला अध्यक्ष बना दिया था।
DP Yadav Suicide
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी हेमराज मीना, एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार और सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर मौके पर पहुंच गए और मौका मुआयना किया। परिवार से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लिए हैं। पुलिस ने पिस्टल को कब्जे में लिया है। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि परिवार से पूछताछ में पता चला है कि डीपी यादव तीन माह से डिप्रेशन में थे। पुलिस टीमें हर एंगल पर जांच पड़ताल कर रही है।
DP Yadav Suicide Case
- फोटो : अमर उजाला
चुनाव में जमा करा दिए थे दो हथियार, पिस्टल रखी थी घर
एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि डीपी यादव के घर में तीन लाइसेंसी हथियार हैं। एक पिस्टल और एक रायफल डीपी यादव के नाम पर हैं, जबकि एक पिस्टल पत्नी के नाम पर है। पत्नी की पिस्टल घर में रखी थी, जबकि डीपी यादव ने अपने दोनों हथियार लोकसभा चुनाव में थाने में जमा करा दिए थे।
एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि डीपी यादव के घर में तीन लाइसेंसी हथियार हैं। एक पिस्टल और एक रायफल डीपी यादव के नाम पर हैं, जबकि एक पिस्टल पत्नी के नाम पर है। पत्नी की पिस्टल घर में रखी थी, जबकि डीपी यादव ने अपने दोनों हथियार लोकसभा चुनाव में थाने में जमा करा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
DP Yadav Suicide Case
- फोटो : अमर उजाला
भेजे में फंसी मिली बुलेट
पुलिस ने शनिवार दोपहर डीपी यादव के शव का पोस्टमार्टम किया गया। बुलेट की एंट्री और एग्जिट प्वाइंट देखने के लिए शव का एक्स रे भी कराया गया। पोस्टमार्टम के दौरान डिजिटल फोटो व वीडियोग्राफी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक डीपी यादव ने दाहिनी कनपटी पर 32 बोर की पिस्टल सटाकर गोली मारी थी। गोली भेजे के अंदर फंसी मिली।

डीपी यादव के नाम से बन गई चौराहे की पहचान
बुद्धि विहार में जिस चौराहे पर डीपी यादव का मकान है। उस चौराहे की पहचान अब डीपी यादव के नाम से बन चुकी है। बुद्धि विहार में रहने वाले लोग बताते हैं कि चौराहे के आसपास सबसे पहले बसने वाले लोगों में डीपी यादव भी थे। चौराहे के आसपास डीपी यादव के मकान के अलावा अन्य कोई मकान नहीं था। लोग किसी को इस चौराहे के आसपास बुलाते थे तो डीपी यादव चौराहे बताकर ही बुलाते थे।