सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डीपी यादव राजनीति में आने से पहले दरोगा थे । साले सपा के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने बताया कि एक दिन पहले उनसे बातचीत हुई थी। उन्होंने बताया कि पैर में दर्द हो रहा है। सपा जिलाध्यक्ष ने उनको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए कहा था।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि डीपी यादव मूल रूप से बिजनौर जिले के रोहनिया के निवासी थे। उनके छोटे भाई मदन पाल सिंह यादव गन्ना विभाग में कार्यरत हैं। सबसे छोटे भाई वीरपाल सिंह यादव घर रहकर खेती करते हैं। पिता मुरारी सिंह यादव अभी घर पर रहते हैं। डीपी यादव पहले यूपी पुलिस में सिपाही थे।
2 of 8
DP Yadav Suicide Case
- फोटो : अमर उजाला
प्रमोट होकर दरोगा बन गए थे। इस दौरान वह 90 के दशक से सपा की राजनीति करने लगे। जिस समय भगवान शर्मा सपा के जिलाध्यक्ष थे, उस समय डीपी यादव जिला मंत्री थे। उनका प्रोफेसर राम गोपाल यादव से नजदीकी संबंध थे। इस कारण कई बार मुलायम सिंह यादव ने डीपी यादव को प्रदेश सचिव बनाया था।
3 of 8
DP Yadav Suicide Case
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच उन्होंने बुद्धि विहार कॉलोनी में मकान बनवाया लिया। उनकी सांसद जावेद अली से काफी नजदीकियां थी। वह दो बार सपा के जिलाध्यक्ष बनाए गए थे। एक दिन पहले जयवीर सिंह यादव ने डीपी यादव को फोन कर उनका हालचाल लिया।
4 of 8
DP Yadav Suicide Case
- फोटो : अमर उजाला
जिलाध्यक्ष से हटाए जाने पर खफा थे डीपी यादव
लोकसभा चुनाव के दौरान डॉ. एसटी हसन का टिकट काटकर रुचिवीरा को पार्टी ने टिकट दिया। वह कांग्रेस के साथ संयुक्त बैठक कर चुनाव को गति देने में लगे थे। इस बीच आठ अप्रैल को सपा प्रदेश अध्यक्ष ने डीपी यादव को हटाकर उनके साले जयवीर सिंह को जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया। पार्टी की कार्रवाई से नाराज डीपी यादव कहना था कि उनको आजम खां के इशारे पर हटाया गया है। वह आजम खां को अपना नेता नहीं मानते हैं। उनके नेता प्रोफेसर राम गोपाल यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हैं। यह बयान उस समय राजनीतिक सुर्खियों में आया था।
5 of 8
DP Yadav Suicide Case
- फोटो : अमर उजाला
डीपी यादव ने 30 मई के बाद नहीं चलाया फेसबुक
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव फेसबुक पर पार्टी के प्रचार के लिए बराबर कुछ पोस्ट करते रहते थे। 30 मई को उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक वीडियो पोस्ट किया था। इसके बाद उन्होंने फेसबुक नहीं चलाया। लोगों का कहना है कि 30 मई के बाद उनका तनाव ज्यादा बढ़ गया था।