फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: खूब पिलाई शराब... फिर मारी गोली, पहचान छिपाने को किया ये काम; बाप ने इसलिए सुपारी देकर कराया बेटे का कत्ल

Sun, 29 Jun 2025 02:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 29 Jun 2025 02:41 PM IST
सार

यूपी के अमरोहा में एक पिता ने ही अपने बेटे की हत्या सुपारी देकर कराई थी। पिता ने दोस्त के माध्यम से दो बदमाशों को बेटे को मारने के लिए 2.70 लाख में सुपारी दी थी। बदमाशों ने उसके बेटे को मार डाला। पुलिस की जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Father hired contract killer to kill his son In Amroha See Photos
दीपक हत्याकांड में शामिल आरोपी - फोटो : संवाद

अमरोहा में बेटे के शादीशुदा महिला से संबंधों से नाराज पिता ने सुपारी देकर उसकी हत्या करा दी। उसने अपने दोस्त के जरिए दो बदमाशों को 2.70 लाख रुपये में सुपारी दी थी। पुलिस ने आरोपी पिता सतेंद्र, उसके दोस्त उमर और सुपारी लेने वाले बदमाश जरीफ एवं रईस को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा किया है।



बेटे दीपक की हत्या कराने के लिए पिता छह माह से साजिश रच रहा था। वारदात से पहले आरोपियों ने दीपक को खूब शराब पिलाई, इसके बाद शहबाजपुर कलां गांव के जंगल में ले जाकर तमंचे से गोली मार दी। 

Father hired contract killer to kill his son In Amroha See Photos
दीपक हत्याकांड में शामिल आरोपी - फोटो : संवाद

एसपी के मुताबिक, 22 जून की शाम को सतेंद्र ने अपने बेटे दीपक को उमर के घर भेजा था, यहां उसे पाइप देखने के लिए भेजा गया था। उमर ने यह जानकारी जरीफ को फोन पर दी। दीपक शराब पीने का आदी था, इसलिए जरीफ और रईस शराब की दो बोतल लेकर उमर के घर पहुंचे। 

Father hired contract killer to kill his son In Amroha See Photos
दीपक हत्याकांड में शामिल आरोपी - फोटो : संवाद
दीपक के सिर और चेहरे पर फावड़े से वार
यहां, जरीफ और रईस ने दीपक को खूब शराब पिलाई। रात में करीब 10.30 बजे, जरीफ और रईस दीपक को उसकी बाइक पर बैठाकर ले गए और उमर के घर से एक फावड़ा भी साथ ले गए थे। दोनों ने शहबाजपुर कलां गांव के जंगल में दीपक के सिर और चेहरे पर फावड़े से वार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Father hired contract killer to kill his son In Amroha See Photos
अमरोहा के दीपक हत्याकांड - फोटो : संवाद
पहचान मिटाने के लिए दीपक के कपड़े उतारे
इसके बाद, कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में ले जाकर तमंचे से गोली मारी और हत्या कर दी। पहचान मिटाने के लिए दीपक के कपड़े उतार दिए और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। इसके बाद, फावड़ा, दीपक के कपड़े, मोबाइल और तमंचा लेकर हाईवे के पास स्थित अंडरपास में छिपा दिया। 
विज्ञापन
Father hired contract killer to kill his son In Amroha See Photos
अमरोहा के दीपक हत्याकांड का खुलासा। पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : संवाद
दीपक के कपड़े और मोबाइल को वैक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी के पास फेंक दिया और बाइक लेकर फरार हो गए। रात के करीब चार बजे, दोनों उमर के घर गए और बताया कि दीपक को मारकर गन्ने के खेत में डाल दिया है। अगले दिन, 23 जून को दीपक के पिता सतेंद्र ने बाकी एक लाख रुपये उमर को दे दिए, जिसे उसने अपने घर में छिपा लिए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed