फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पश्चिमी यूपी में पिछड़ों के सहारे सियासी जमीन तैयार कर रही कांग्रेस, राहुल गांधी ने समझाया जातिगत समीकरण

Sun, 25 Feb 2024 02:11 PM IST
शाहरुख खान मोहम्मद सलाम खां, अमर उजाला, मुरादाबाद
मोहम्मद सलाम खां, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 25 Feb 2024 02:11 PM IST
सार

कांग्रेस पश्चिमी यूपी में पिछड़ों के सहारे सियासी जमीन तैयार करने में जुटी है। राहुल गांधी भाजपा पर हमलावर रहे। इस दौरान उन्होंने न तो गठबंधन की बात की और न ही लोकसभा चुनाव की। इसके साथ ही पिछड़े, दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों के जातिगत समीकरण समझा गए। 

विज्ञापन
Election 2024 nyay yatra Congress preparing political ground with help of backward people in West UP
nyay yatra - फोटो : अमर उजाला
यूपी में अपना सियासी जनाधार खो चुकी कांग्रेस पश्चिमी यूपी में पिछड़ों का दांव खेलने की कोशिश कर रही है। इसकी एक झलक राहुल गांधी के संबोधन में देखने को भी मिली। मुरादाबाद पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी भाजपा पर हमलावर रहे। करीब 14 मिनट के संबोधन में उन्होंने न तो गठबंधन की बात की और न ही लोकसभा चुनाव पर चर्चा की। 


देश में पिछड़ों की भागीदारी कम होने पर सवाल उठाए। राहुल गांधी पिछड़ों के साथ दलितों, अल्पसंख्यकों और आदिवासियों के जातिगत समीकरण को भी समझा गए। शनिवार सुबह राहुल गांधी ने मुरादाबाद से पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के अगले चरण की शुरुआत की। यात्रा का यह चरण पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर केंद्र है। 
Election 2024 nyay yatra Congress preparing political ground with help of backward people in West UP
मुरादाबाद में भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद जामा मस्जिद के पास से शुरू हुई यात्रा गलशहीद चौराहा, भूड़ा का चौराहा, संभल चौराहा होते हुए कोहिनूर तिराहा तक गई। यात्रा फिर अमरोहा के लिए रवाना हो गई। यात्रा संभल चौराहे पर पहुंची तो खुली गाड़ी बहन प्रियंका गांधी के साथ मौजूद राहुल गांधी भीड़ से मुखातिब हुए।

 
Election 2024 nyay yatra Congress preparing political ground with help of backward people in West UP
मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा - फोटो : अमर उजाला
सवाल-जवाब के लहजे में अपने संबोधन की शुरुआत की। कुछ उदाहरण के जरिये भाजपा पर हमला करते रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह से लेकर अदाणी-अंबानी तक का नाम लिया। इसके बाद राहुल गांधी ने पिछड़ों को साधने की कोशिश की। उन्होंने पिछड़ों के साथ दलितों, अल्पसंख्यकों और आदिवासियों की बात की। देश में किसकी कितनी आबादी है, इसके जातिगत आंकड़े भी बताए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Election 2024 nyay yatra Congress preparing political ground with help of backward people in West UP
मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा - फोटो : अमर उजाला
फिर नब्बे फीसदी आबादी वाले (पिछ़डे, दलित, अल्पसंख्यकों, आदिवासी) इस वर्ग की कंपनियों, अस्पतालों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों में कम भागीदारी पर सवाल उठाए। साथ ही मनरेगा में पिछड़ों और गरीबों की हिस्सेदारी अधिक बताकर मौजूद भीड़ को खुद से जोड़ने की कोशिश की। राहुल गांधी यही नहीं रुके। उन्होंने जातिगत जनगणना की भी वकालत की। ताकि कौन है, कितने हैं, इसके सही आंकड़े का पता चल सके। 
 
विज्ञापन
Election 2024 nyay yatra Congress preparing political ground with help of backward people in West UP
मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन पहले बुधवार को सपा से हुए गठबंधन के महत्वपूर्ण सियासी फैसले का राहुल गांधी ने अपने संबोधन में जिक्र तक नहीं किया। जबकि वह गठबंधन के तहत सपा खाते में गई मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से ही पश्चिमी यूपी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत कर रहे थे। इसके अलावा लोकसभा चुनाव भी उनके संबोधन का एजेंडा नहीं रहा। यही नहीं पश्चिमी यूपी में होने के बाद भी इंडिया गठबंधन छोड़कर भाजपा के पाले में जाने वाले रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी पर भी कोई टीका टिप्पणी नहीं की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed