सुबह से शाम तक अदालत में सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला की रिहाई की कानूनी औपचारिकताएं पूरी कराने की भागदौड़ चलती रही। एक के बाद एक मुकदमों में जमानत और रिहाई के परवाने जारी कराने के लिए आजम खां के पैरोकार और अधिवक्ता शनिवार दिनभर जुटे रहे।
उम्मीद थी कि तमाम औपचारिकताएं पूरी होते ही आजम खां जेल से बाहर आ जाएंगे। शाम होते-होते ईडी टीम के कदमों ने माहौल पलट दिया। जेल से बाहर निकलते ही आजम को हिरासत में लेकर टीम चली गई। जिसने रिहाई की खुशी में जश्न की तैयारी कर रहे समर्थकों के चेहरे उतर गए। पलभर में पूरा नजारा बदल गया।
2 of 12
रामपुर में आजम खां की रिहाई से पहले माैके पर जुटे समर्थक
- फोटो : संवाद
दरअसल, रामपुर कोर्ट में ईडी की ओर से आजम खां को हिरासत में लेने के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया था। इसकी जानकारी मिलते ही आजम खां से जुड़े पैरोकार और अधिवक्ता सक्रिय हो गए। उन्हें अंदेशा था कि ईडी की कार्रवाई के चलते रिहाई में अड़चन आ सकती है।
3 of 12
रामपुर जेल से बाहर आए आजम खां को ईडी ने किया गिरफ्तार
- फोटो : आईएएनएस
ऐसे में उन्होंने तेजी दिखाते हुए अदालत से रिहाई के परवाने जारी कराने की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कराने की कोशिश शुरू कर दी। दिनभर इसी को लेकर कानूनी मशक्कत चलती रही।
4 of 12
रामपुर में आजम खां की रिहाई से पहले माैके पर जुटे समर्थक
- फोटो : संवाद
इस बीच किसी को अंदाजा नहीं था कि ईडी की टीम रामपुर पहुंच जाएगी। न तो सपाइयों को इसकी उम्मीद थी और न ही आजम खां के अधिवक्ताओं को। अदालत में रिहाई की प्रक्रिया आगे बढ़ रही थी और दूसरी ओर ईडी अपनी कार्रवाई की तैयारी में जुटी थी।
5 of 12
रामपुर में आजम खां की रिहाई से पहले माैके पर जुटे समर्थक
- फोटो : संवाद
दोनों तरफ से चल रही इस कानूनी कवायद का नतीजा शाम को जेल के गेट पर देखने को मिला। आजम खां के जेल से बाहर आते ही ईडी की टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया। जिस रिहाई के लिए दिनभर अदालत में भागदौड़ होती रही, वह कुछ ही पलों में दूसरे घटनाक्रम में बदल गई।