फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेसबुक वाली निशा के चक्कर में पड़े मां-बाप, बेटे का कर लिया अपहरण, पूरा मामला जानकर पुलिस भी हैरान

Wed, 19 Aug 2020 10:16 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 19 Aug 2020 10:16 AM IST
विज्ञापन
Dhruv Kidnapping case latest update in hindi mother Shikha and lover Ashfaq arrested
dhruv kidnapping case - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के बहुचर्चित ध्रुव अपहरण कांड को लेकर पुलिस ने हैरतअंगेज खुलासा किया है। ध्रुव की मां शिखा ने फेसबुक पर मिले एक व्यक्ति के इश्क में पड़कर अपने ही बेटे का अपहरण करवा दिया था। पुलिस ने मामले का खुलासा को किया, लेकिन इसके पीछे की कहानी और भी हैरान करने वाली है। पुलिस ने बताया कि मां शिखा का प्रेमी और अपहरण का आरोपी अशफाक बहुत शातिर दिमाग व्यक्ति है।


 
Dhruv Kidnapping case latest update in hindi mother Shikha and lover Ashfaq arrested
ध्रुव की मां शिखा और आरोपी अशफाक - फोटो : अमर उजाला
उसने फेसबुक पर निशा परवीन के नाम से फर्जी आईडी बनाई थी। पुलिस का दावा है कि इस फेसबुक आईडी पर पहले शिखा के पति गौरव चैटिंग करते थे। इसके बाद गौरव ने निशा परवीन को अपनी पत्नी से फेसबुक पर ही मिलवाया। इसके बाद शिखा और निशा परवीन के बीच लंबी चैटिंग शुरू हो गई। इसी बीच अशफाक ने अपना राज खोल दिया। 

 
Dhruv Kidnapping case latest update in hindi mother Shikha and lover Ashfaq arrested
पिता के साथ ध्रुव - फोटो : अमर उजाला
उसने शिखा को बता दिया था कि वह निशा परवीन नहीं है, बल्कि अशफाक उर्फ सोना है। दोनों के बीच कई-कई घंटे चैट होने लगी। आरोपी अशफाक आईटीआई कोर्स कर चुका है। वह निजामाबाद में ही ट्रांसफार्मर ठीक करने का कार्य करता है। उसे सोशल मीडिया और इंटरनेट की अच्छी जानकारी है। उसने पहले शिखा से ही इंटरनेट कॉल की थी। जब वह इंटरनेट कॉल करने में सफल हो गया। तब उसने फिरौती की रकम इंटरनेट के जरिये मांगने की योजना बनाई थी।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dhruv Kidnapping case latest update in hindi mother Shikha and lover Ashfaq arrested
ध्रुव और मां शिखा - फोटो : अमर उजाला
मौसी जी के नाम से सेव किया था प्रेमी का मोबाइल नंबर
प्रेमी के साथ घर बसाने के चक्कर में बेटे का अपहरण करवाने वाली मां शिखा दो साल से अपने पति की आंखों में धूल झोंक रही थी। वह अपने पति के सामने भी प्रेमी से बातचीत कर लेती थी। इसकी भनक गौरव को भी नहीं चली। बातचीत के दौरान शिखा फोन पर मौसी ही बोलती थी और उसने अपने मोबाइल में भी मौसी जी नाम से ही प्रेमी का मोबाइल नंबर सेव किया था।

 
विज्ञापन
Dhruv Kidnapping case latest update in hindi mother Shikha and lover Ashfaq arrested
प्रेमी अशफाक- मां शिखा और बेटा ध्रुव - फोटो : अमर उजाला
क्या है मामला
मझोला थानाक्षेत्र के लाइन पार रामलीला मैदान के पास रहने वाले श्रीराम फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी गौरव कुमार के पांच साल के बेटे ध्रुव को सात अगस्त की दोपहर करीब एक बजे अगवा कर लिया गया था। उसी दिन शाम साढ़े चार बजे गौरव से अपहरण करने वालों ने इंटरनेट कॉल के जरिये 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। अगले दिन आठ अगस्त 2020 की सुबह साढ़े सात बजे ध्रुव गाजियाबाद के कौशांबी में रोडवेज की बस में बैठा मिला था, जिसे पुलिस मुरादाबाद लेकर आई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed