फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम मंदिर: क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन को मिली जान से मारने की धमकी, पीएम मोदी से मांगी मदद

Sun, 09 Aug 2020 12:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 09 Aug 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
cricketer Mohammed Shami wife Hasin Jahan threatened to kill after posting about Ram mandir pm modi and cm yogi
mohammed shami and wife hasin jahan - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन की सोशल मीडिया पर बधाई देना भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां को भारी पड़ गया। जिसे लेकर हसीन जहां एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। कुछ कट्टरपंथियों ने उन्हें धमकी दे डाली है। कई प्रशंसकों ने उनकी राम मंदिर बधाई को सौहार्द का प्रतीक बताया तो कट्टरपंथियों ने उन्हें निशाने पर ले लिया। उनकी हत्या करने तक की धमकी दे डाली है। 
cricketer Mohammed Shami wife Hasin Jahan threatened to kill after posting about Ram mandir pm modi and cm yogi
mohammed shami
हसीन जहां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट कर धमकी देने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पांच अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन हुआ था। इसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई बड़े चेहरे बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए थे। राम मंदिर निर्माण को लेकर लोगों में उत्साह था। 
cricketer Mohammed Shami wife Hasin Jahan threatened to kill after posting about Ram mandir pm modi and cm yogi
हसीन जहां - फोटो : ANI
उत्साह में भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां भी शामिल हैं। हसीन जहां ने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म्स पर अपने एकाउंट के जरिए देश को श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन की बधाई दी थी। साथ ही प्रधानमंत्री के नेतृत्व को सराहा था। इसके बाद से ही वह लगातार अपने आलोचकों के निशाने पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
cricketer Mohammed Shami wife Hasin Jahan threatened to kill after posting about Ram mandir pm modi and cm yogi
mohammed shami
उनके कई प्रशंसकों ने जहां उनके सौहार्द की प्रशंसा की वहीं कुछ कट्टरपंथियों ने उन्हें हत्या करने की धमकी दे डाली। आपत्तिजनक टिप्पणियों से परेशान हसीन जहां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से धमकी को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
cricketer Mohammed Shami wife Hasin Jahan threatened to kill after posting about Ram mandir pm modi and cm yogi
शमी-हसीन जहां - फोटो : अमर उजाला
हसीन जहां का कहना है कि इस तरह की कायरतापूर्ण हरकत खुद आरोपियों की ओछी मानसिकता का सबूत है। लेकिन उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने अपने बयान को किसी संप्रदाय विशेष के पक्ष से इतर कौमी एकता से जुड़ा बताया। कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ ही यूपी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के संज्ञान में पूरा प्रकरण लाया है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि ऐसे कट्टरपंथियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed