फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राममंदिर: क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन ने धमकी के बाद इंस्टाग्राम-फेसबुक के स्क्रीन शॉट पुलिस को दिए

Mon, 10 Aug 2020 11:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 10 Aug 2020 11:08 AM IST
विज्ञापन
cricketer Mohammed Shami wife Hasin Jahan lodged complaint on threat of murder after post about Ram mandir on social media
mohammed shami
सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट से चर्चाओं में रहने वाली क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने हत्या की धमकी मिलने पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने रविवार को कोलकाता के लाल बाजार क्राइम साइबर और कमिश्नर आफ पुलिस आफिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। 
cricketer Mohammed Shami wife Hasin Jahan lodged complaint on threat of murder after post about Ram mandir on social media
mohammed shami
उन्होंने शिकायती पत्र के साथ इंस्टाग्राम और फेसबुक पर कमेंट में मिली धमकी की स्क्रीन शॉट भी लगाई है। पांच अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन हुआ था। जिसे लेकर क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट पर देश को श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन की बधाई दी थी। 
cricketer Mohammed Shami wife Hasin Jahan lodged complaint on threat of murder after post about Ram mandir on social media
mohammed shami
साथ ही प्रधानमंत्री के नेतृत्व को सराहा था। कई प्रशंसकों ने जहां उनके सौहार्द की प्रशंसा की, वहीं कुछ लोगों ने आलोचना की। कुछ ने आपत्तिजनक टिप्पणी की। यहीं नहीं कट्टरपंथियों ने हत्या करने की धमकी दे डाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
cricketer Mohammed Shami wife Hasin Jahan lodged complaint on threat of murder after post about Ram mandir on social media
mohammed shami and hasin jahan
इस मामले में हसीन जहां ने प्रधानमंत्री, यूपी के सीएम और पश्चिम बंगाल की सीएम को ट्वीट किया। रविवार को हसीन जहां कोलकाता के लाल बाजार साइबर क्राइम पहुंची। जहां उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कमेंट और धमकी की स्क्रीन शॉट भी सौंपे। 
विज्ञापन
cricketer Mohammed Shami wife Hasin Jahan lodged complaint on threat of murder after post about Ram mandir on social media
mohammed shami
इसके बाद हसीन जहां ने कमिश्नर आफ पुलिस के आफिस में भी अपनी शिकायत दर्ज कराई। हसीन जहां ने कहा कि कमेंट और धमकी देने वाले आपसी सौहार्द को बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। देश की एकता के लिए ऐसे लोग खतरनाक है। इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed