फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चार दिन बाद है शादी, पैदल कैसे पहुंचूंगा घर, रोते हुए बोला मजदूर-मालिक ने तनख्वाह दिए बगैर...

Fri, 27 Mar 2020 07:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 27 Mar 2020 07:58 AM IST
विज्ञापन
Corona virus Lockdown in india laborer says after four days my wedding how to reach home on foot
corona virus lockdown - फोटो : अमर उजाला
गजरौला हाईवे पर ब्रजघाट के निकट मिले गांव बहेड़ी निवासी राहुल गंगवार ने बताया कि 31 मार्च को उसकी शादी है। दिल्ली में एक सेठ के यहां झाड़ू-पोछा करता था। दो दिन पूर्व लॉकडाउन होने पर सेठ ने बगैर तनख्वाह दिए नौकरी से निकाल दिया। 

 
Corona virus Lockdown in india laborer says after four days my wedding how to reach home on foot
corona virus lockdown - फोटो : अमर उजाला
रोते हुए बोला कि वह शादी की तारीख तक अपने घर पैदल कैसे पहुंच पाएगा? राहुल ने रोते हुए बताया कि भूख से बेहाल है। अमर उजाला टीम ने उसे खाने पीने का सामान दिया। हाईवे पर पैदल गुजर रहे ऐसे लोगों की तकलीफ देख किसी भी आंखें नम होना स्वाभाविक है।
Corona virus Lockdown in india laborer says after four days my wedding how to reach home on foot
corona virus lockdown - फोटो : अमर उजाला/एएनआई
अमरोहा के गजरौला में नौकरी से निकाले जाने का गम, कोरोना वायरस के दुष्प्रभाव की चिंता और जेब में फूटी कौड़ी नहीं होने के कारण लगभग तीन सौ से चार सौ किलोमीटर तक का सफर पैदल ही तय करते लोगों का हाईवे से लगातार गुजर रहा है। भूख-प्यास से बेहाल इन लोगों के चेहरों पर छाई मायूसी के बीच घर पहुंचने को लेकर मन में पैदा जज्बा इनके बुलंद हौसलों की दाद दे रहा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Corona virus Lockdown in india laborer says after four days my wedding how to reach home on foot
corona virus lockdown - फोटो : एएनआई
गुरुवार को भी हाईवे पर दिल्ली की दिशा से सैकड़ों की तादाद में पैदल लोगों की टोलियां मुरादाबाद की दिशा में कूच करती नजर आईं। अमर उजाला ने कुछ लोगों को रोककर उनसे बात की तो उनका दर्द छलक पड़ा। गांव मंडोली दिल्ली से नागफनी मुरादाबाद जा रहे नसीम, शब्बू और आलम ने बताया कि वे सुबह पांच बजे दिल्ली से चले थे।
 
विज्ञापन
Corona virus Lockdown in india laborer says after four days my wedding how to reach home on foot
corona virus lockdown - फोटो : एएनआई
कई वाहन बदलकर किसी तरह गढ़ चौपला पहुंचे और अब वहां से पैदल ही मुरादाबाद जा रहे हैं। दिल्ली से पैदल ही लखीमपुर खीरी जा रहे सुरेश, मेरठ से शाहजहांपुर जा रहे संजय, मेरठ से जेबीगंज जा रहे रामरतन सिंह की आंखों से आंसू छलक रहे थे। रुहांसी आवाज में इन्होंने बताया कि जेब में एक भी रुपया नहीं है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed