फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CM Yogi Moradabad Visit: तीन दिन...तीन त्योहार और महिलाओं को फ्री सफर, रक्षाबंधन से पहले सरकार का बड़ा एलान

Thu, 07 Aug 2025 12:24 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 07 Aug 2025 12:24 AM IST
सार

मुरादाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षा बंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राज्य की सभी महिलाओं को आठ से 10 अगस्त तक यूपी रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की है। 

विज्ञापन
CM Yogi Moradabad Visit: Women will travel free for three days, government announced before Rakshabandhan
मुरादाबाद में सीएम योगी की रैली - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद को एक साथ कई सौगातें दीं। बुधवार को उन्होंने शहर में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत तैयार किए गए स्पंदन सरोवर और देश के सबसे बड़े वेस्ट म्यूजियम का भव्य उद्घाटन किया।

CM Yogi Moradabad Visit: Women will travel free for three days, government announced before Rakshabandhan
मुरादाबाद में सीएम योगी की रैली - फोटो : अमर उजाला

साथ ही उन्होंने रक्षा बंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राज्य की सभी महिलाओं को आठ से 10 अगस्त तक यूपी रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की घोषणा भी की।

CM Yogi Moradabad Visit: Women will travel free for three days, government announced before Rakshabandhan
मुरादाबाद में सीएम योगी की रैली - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने दिल्ली रोड स्थित आवास विकास फेस-2 में 17 करोड़ रुपये की लागत से विकसित स्पंदन सरोवर का उद्घाटन किया। उन्होंने वहां आयोजित म्यूजिकल लेजर शो को भी देखा, जिसमें सतयुग से लेकर कलियुग और कल्कि अवतार तक की कथा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Moradabad Visit: Women will travel free for three days, government announced before Rakshabandhan
मुरादाबाद में सीएम योगी की रैली - फोटो : अमर उजाला

इस तालाब को एक सुंदर वॉटर पार्क में तब्दील किया गया है, जिसमें 100 मीटर ऊंचे फव्वारों के साथ लेजर, संगीत और जल स्क्रीन के मेल से शो तैयार किया गया है। तालाब के किनारे सुंदर दीर्घा बनाई गई है, जहां लोग परिवार संग बैठकर शो का आनंद ले सकते हैं। मुख्यमंत्री ने शो की सराहना करते हुए इसे पर्यटन, मनोरंजन और ज्ञान का केंद्र बताया।

विज्ञापन
CM Yogi Moradabad Visit: Women will travel free for three days, government announced before Rakshabandhan
मुरादाबाद में सीएम योगी की रैली - फोटो : अमर उजाला

देश का सबसे बड़ा वेस्ट म्यूजियम भी हुआ समर्पित
मुख्यमंत्री ने कांशीराम नगर स्थित गौतम बुद्ध पार्क में नगर निगम द्वारा 15 करोड़ रुपये की लागत से तैयार वेस्ट म्यूजियम का भी लोकार्पण किया। यह देश का सबसे बड़ा म्यूजियम है जो पूरी तरह कूड़े पर केंद्रित है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed