{"_id":"6799e8535a46e1e94b014ccc","slug":"bombs-found-instead-of-potatoes-in-field-of-sp-leader-brother-in-moradabad-two-children-injured-in-blast-2025-01-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: सपा नेता के भाई के खेत में आलू के बीच मिले बम... एक बाद एक हुए धमाके, लहूलुहान हो गए दो मासूम; तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सपा नेता के भाई के खेत में आलू के बीच मिले बम... एक बाद एक हुए धमाके, लहूलुहान हो गए दो मासूम; तस्वीरें
Wed, 29 Jan 2025 02:45 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 29 Jan 2025 02:45 PM IST
सार
मुरादाबाद में सपा नेता के भाई के खेत में आलू की जगह बम मिलने का मामला सामने आया है। बम में ब्लास्ट हो गया। हादसे में दो बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन
मुरादाबाद में आलू के खेत में बम धमाके
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के पाकबड़ा के करनपुर गांव के पास मंगलवार की शाम को सपा नेता वाजिद हुसैन के भाई शाहिन के खेत में एक के बाद एक कई बम ब्लास्ट हुए। इस दौरान खेत में आलू बीन रहे दो बच्चे घायल हो गए। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। फोरेंसिक टीम और बम निरोधक दल भी मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। पुलिस ने खेत में सर्च अभियान भी चलाया।
मौके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
बच्चे आलू को इकट्ठे करने लगे। इसी दौरान अचानक बच्चों के हाथ में खेत में प्लास्टिक की थैली में छिपा कर रखा सामान मिल गया। बच्चों ने थैली उठा ली और उसे खोलकर देखने लगे। उन्होंने देखा कि थैली के अंदर बम हैं। बच्चों ने उसे फेंक दिया। इसी दौरान एक के बाद ब्लास्ट होने शुरू हो गए। ब्लास्ट की आवाज सुनकर आस पड़ोस के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा कि कुलदीप और रॉबिन लहूलुहान हालत में पड़े हैं।
इस घटना की जानकारी मिलने पर बच्चों के परिवारों में चीख पुकार मच गई और वह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी माैके पर पहुंच गई और फोरेंसिक टीम के अलावा बम निरोधक दल को भी मौके पर बुला लिया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि दो बच्चे घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बम खेत में कहां से आए, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

जांच करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
फोरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ता ने जुटाए साक्ष्य
खेत में बम ब्लास्ट की घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गांव में चारों ओर पुलिस तैनात कर दी गई है। जिस खेत में ब्लास्ट हुआ है, उसके आसपास के खेतों में भी लोगों के आने जाने पर रोक लगा दी गई है। फोरेंसिक टीम और बम निरोधक दल ने शाहिन के खेत के अलावा आस पड़ोस के खेतों में भी सर्च ऑपरेशन चलाया है। संवाद

इसी खेत में मिले बम
- फोटो : अमर उजाला
संभल के आलू कारोबारियों को किराये पर दिया था खेत
पूर्व ब्लॉक प्रमुख वाजिद हुसैन के भाई शाहिन ने इस खेत को संभल के आलू कारोबारियों को किराये पर दिया था। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि संभल के लोगों के साथ इस पर पूर्व ब्लाक प्रमुख के भाई खेती करते हैं। इस मामले में सच क्या है, यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा, लेकिन पुलिस खेत, बम और संभल कनेक्शन की जांच कर रही है। कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव के दौरान भी परिवार के खिलाफ खाद्य विभाग के अधिकारियों ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। संवाद

धमाके में घायल बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
दो वक्त के आलू के लिए लहूलुहान हो गए मां के दो लाल
दो वक्त के आलू के लिए दो लाल लहूलुहान हो गए। दोनों अपने-अपने घर से कहकर निकले थे कि वह होली के चिप्स और पापड़ बनाने के लिए आलू लेने जा रहे हैं। अब दोनों के परिजन बच्चों की उन बातों को याद कर रो रहे हैं। करनपुर गांव निवासी विजय पाल सिंह राज मिस्त्री हैं। परिवार में पत्नी गुड्डी और दो बेटे कुलदीप और लोकेश हैं। कुलदीप कक्षा आठ में पढ़ता है। गांव निवासी अमित फैक्टरी में मजदूरी करता है। उसके परिवार में बड़ा बेटा रॉबिन और छोटा बेटा सोहन और पत्नी दीपिका है।