फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेड पर पड़ा था पत्नी का निर्वस्त्र शव, बाहर पति पुलिस से लगाता रहा गुहार- एक बार चेहरा दिखा दो

Fri, 14 Feb 2020 05:35 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 14 Feb 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
Amroha triple murder case man plea to see dead wife and children once
मृतक पत्नी साइमा - फोटो : अमर उजाला

अमरोहा के सैंतली गांव के एक घर में गुरुवार को तीन मौतों का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। डबलबेड के डब्बे के अंदर दो भाई-बहनों के शव पड़े थे और उसी बेड के उपर उनकी मां की निर्वस्त्र लाश पड़ी हुई थी। दृश्य ऐसा था कि परिवार तो दहाड़ मार कर रो ही रहा था, साथ ही पूरे गांव की भी आंखें नम हो गई थीं।


 

Trending Videos
Amroha triple murder case man plea to see dead wife and children once
मृतक बच्चा - फोटो : अमर उजाला

मृतिक महिला साइमा, बेटी नजमुल हुदा, बेटे हैदर अली और पति मोहम्मद आसिफ के साथ रहती थी। गुरुवार को संदिग्ध अवस्था में पत्नी और दोनों बच्चों की मौत की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं दूसरी ओर आंखों से सामने अपना उजड़ा हुआ संसार देख पति मोहम्मद आसिफ के होश उड़ गए। 
 

Amroha triple murder case man plea to see dead wife and children once
मृतक बच्ची - फोटो : अमर उजाला

मामला बेहद संगीन होने के कारण पुलिस बारीकी से तहकीकात करती रही, वहीं इस दौरान साइमा का पति मोहम्मद आसिफ फूट-फूटकर रोता रहा। वह बार-बार पुलिस से यही गुहार लगा रहा था कि एक बार मुझे साइमा को देखने दो। आसिफ बस एक बार साइमा को देखना चाहता था। वह साइमा को देखने के लिए गुहार लगाता रहा, लेकिन महिला पुलिसकर्मी ने उसे रोक लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amroha triple murder case man plea to see dead wife and children once
घरवालों में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

पत्नी को एक बार देखने के लिए आसिफ पुलिस के आगे हाथ जोड़ता रहा। काफी देर बाद एसएसआई सतेंद्र कुमार ने उसे अंदर जाने की अनुमति दी। आसिफ अपने कुछ परिजनों के साथ अंदर पहुंचा और अपनी पत्नी व बच्चों को देख पाया। हालांकि थोड़ी ही देर में पुलिस ने उन्हें बाहर निकाल दिया।

विज्ञापन
Amroha triple murder case man plea to see dead wife and children once
घर के बाहर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने करीब चार घंटे तक घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। इस दौरान आईजी रमित कुमार शर्मा ने घर के दोनों कमरों को सील करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद घर के दोनों कमरों को सील कर दिया है। जिससे बाद में कोई सबूत जुटाया जा सके। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed