फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: दो बेटियों का मर्डर कर मां ने खुद का भी काटा गला...कमरे में तड़पती रही वो; कत्ल की कहानी सुनकर कांप गए लोग

Tue, 11 Feb 2025 02:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 11 Feb 2025 02:39 PM IST
सार

Amroha Double Murder: दो बेटियों की हत्या कर आत्महत्या करने की कोशिश करने वाली सोनिया के कृत्य से हर कोई हैरान है। ग्रामीण बोले अगर बच्चा थोड़ा सा रो भी देता है तो मां का कलेजा बाहर आ जाता है। लेकिन, कलयुगी मां ही होगी जो अपनी दो बेटियों की हत्या कर सकती है।

विज्ञापन
Amroha Crime News Woman Slits Her Throat After Killing Daughters Video Calls Husband in Final Moments
Amroha Suicide - फोटो : अमर उजाला
Two Daughter Murder In Amroha: यूपी के अमरोहा जिले के नौगांवा सादात इलाके में पति से विवाद के बाद सोमवार दोपहर महिला ने अपनी दो बेटियों अनुष्का (7) और किट्टो की हत्या करने के बाद अपनी गर्दन रेत ली। महिला को लहूलुहान हालत में पड़ा देखकर उसकी बड़ी बहन ने शोर मचाया तो परिजन मौके पर पहुंचे। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।


नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के बहादुरपुर खुर्द निवासी कौपिन की शादी लगभग दस साल पहले मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाना क्षेत्र के धौड़ गांव निवासी सोनिया से हुई थी। सोनिया की बड़ी बहन सोनम शादी कौपिन के बड़े भाई से हुई है। 
Amroha Crime News Woman Slits Her Throat After Killing Daughters Video Calls Husband in Final Moments
Amroha Double Murder - फोटो : संवाद
पुलिस के मुताबिक कौपीन गुरुग्राम में नौकरी करता है। शनिवार को वह घर आया था और सोमवार सुबह चला गया। उसके जाने के कुछ घंटों के बाद सोनिया ने अपनी दोनों बेटियों की गला दबाकर हत्या करने के बाद चाकू से अपनी गर्दन रेत ली। पति की तहरीर पर पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या और आत्महत्या की कोशिश के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Amroha Crime News Woman Slits Her Throat After Killing Daughters Video Calls Husband in Final Moments
Amroha Double Murder - फोटो : संवाद
वारदात की वजह तक नहीं पहुंच पाई है पुलिस
आखिरकार सोनिया ने अपनी दोनों बेटियों की हत्या कर अपना गला क्यों रेता? इस सवाल का जवाब अभी पुलिस नहीं तलाश पाई है। पुलिस पति-पत्नी के बीच विवाद की बात कह रही है, लेकिन विवाद क्या था इसके बारे में कोई कुछ नहीं बता रहा है। पति भी वापस आ गया है, वह भी कुछ नहीं बता रहा है। पुलिस अब इस बात का इंतजार कर रही है कि सोनिया के होश में आने के बाद उससे घटना की वजह पूछी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Amroha Crime News Woman Slits Her Throat After Killing Daughters Video Calls Husband in Final Moments
Amroha Double Murder - फोटो : संवाद
मां के हाथों बेटियों के कत्ल की कहानी सुनकर सहमे लोग
दो बेटियों की हत्या कर आत्महत्या करने की कोशिश करने वाली सोनिया के कृत्य से हर कोई हैरान है। ग्रामीण बोले अगर बच्चा थोड़ा सा रो भी देता है तो मां का कलेजा बाहर आ जाता है। लेकिन, कलयुगी मां ही होगी जो अपनी दो बेटियों की हत्या कर सकती है। दो बेटियों की हत्या कर आत्महत्या की कोशिश की कहानी सुनकर हर कोई सहम गया। घर के आंगन में चारपाई पर दो मासूम बहनों के शव को देखकर लोग भावुक हो गए। आंखों के आंसू रोक नहीं सके। 
विज्ञापन
Amroha Crime News Woman Slits Her Throat After Killing Daughters Video Calls Husband in Final Moments
Amroha Double Murder - फोटो : संवाद
सिर पर सवार हुए जुनून के चलते सोमवार दोपहर में सोनिया ने सबकुछ खत्म करने का फैसला ले लिया। बेदर्द बनी सोनिया ने अपनी ही कोख से पैदा अपनी दोनों बेटियों को मौत के घाट उतार दिया। ऐसा करते समय उसके हाथ भी नहीं कांपे। पति कौपिन से हुए मामूली झगड़े में दो मासूमों के कत्ल की कहानी ने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए। गमगीन माहौल के बीच गांव में हर कोई सोनिया को कोसता हुआ दिखा। हालांकि, पुलिस अभी दूसरे सभी पहलू पर मामले की जांच कर रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed