अमरोहा में हुए दर्दनाक हादसे में चार डॉक्टरों की मौत के बाद मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक कार की रफ्तार 100 की स्पीड से ज्यादा रही होगी। अचानक हाईवे किनारे खड़ी कैंटर को देखकर छात्र घबरा गए और कार अनियंत्रित हो गई।
UP: 'धमाका इतनी तेज था कि मानो कोई ब्लास्ट...', 100 से ऊपर थी कार की स्पीड, घबराहट से बेकाबू हो कैंटर में घुसी
अनिल चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:22 AM IST
सार
यूपी के अमरोहा जिले में बड़ा हादसा हुआ है। हाईवे किनारे खड़े वाहन में एक कार घुस गई। हादसे में चार डॉक्टरों की मौत हो गई। कार की रफ्तार 100 से ज्यादा थी। घबराहट में कार बेकाबू होकर कैंटर में घुस गई। दिल्ली से मुरादाबाद लेन से 20 मीटर दूर तक कार घसीटते हुए सर्विस रोड पर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन