उत्तराखंड के खानपुर के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस में हुए सामूहिक दुष्कर्म में केयरटेकर रामनिवास का पुलिस ने सोमवार को बयान दर्ज किया है। बयान में उसने कहा कि रजबपुर थाने के दरोगा नरेश पाल राणा ने फार्म हाउस पर कमरा दिलाने के लिए दबाव बनाया था।
घटना के बाद फार्म हाउस के केयरटेकर ने पुलिस को तहरीर दी थी कि किसी जांच के लिए गृह मंत्रालय की टीम के आने की बात कह कमरा देने के लिए दरोगा ने फोन किया था। इसके साथ ही फार्म हाउस की लोकेशन भी मांगी थी।
सोमवार को हसनपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर ने उन्हें बुलाकर शिकायत और घटना के संबंध में बयान दर्ज किए हैं। केयरटेकर ने आरोप लगाया कि रजबपुर थाने में तैनात दरोगा नरेश पाल राणा ने फोन कर आरोपियों को कमरे दिलाने के लिए दबाव बनाया था।
2 of 12
हसनपुर में युवती के साथ दरिंदगी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। कहा था कि गृह मंत्रालय की टीम जांच के सिलसिले में आई है। टीम कुछ देर रुकेगी। इसलिए कमरे उपलब्ध करा दें। उधर, केयरटेकर ने तहरीर वापस लिए जाने से इन्कार किया है। उसने कहा कि उसने अपनी शिकायत वापस नहीं ली है।
3 of 12
दुष्कर्म केस के आरोपी दरोगा संजय तोमर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दरोगा नरेशपाल के गायब होने की जांच शुरू
विधायक के फार्म हाउस में कमरा दिलाने के आरोपों में घिरे रजबपुर थाने के दरोगा नरेश पाल राणा के गायब होने की जांच शुरू हो गई है। जांच अधिकारी सीओ नौगावां सादात अवधभान भदौरिया ने घटना से जुड़े तथ्यों और नरेश पाल के जुड़ाव की तहकीकात शुरू की है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नरेश पाल के आरोपियों से क्या संबंध थे। क्या उसने फार्म हाउस में कमरा दिलाने के लिए फोन कर दबाव बनाया था। घटना के बाद थाने से गैरहाजिर दरोगा नरेश पाल राणा को निलंबित किया जा चुका है।
4 of 12
थाने में हसनपुर दुष्कर्म केस के आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आदमपुर एसओ को बनाया सह-विवेचक
उत्तराखंड के खानपुर के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस में सामूहिक दुष्कर्म की विवेचना में अब दो विवेचक काम करेंगे। एसपी लखन सिंह यादव ने महिला अपराध की गंभीरता को देखते हुए मुख्य विवेचक के साथ महिला पुलिसकर्मी को सह-विवेचक नियुक्त किया है। इसके लिए आदमपुर एसओ कोमल को जिम्मेदारी दी गई है। जिले में पहली बार किसी मामले में दो विवेचकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
5 of 12
अमरोहा में युवती से दुष्कर्म के आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी ने बताया कि महिला विवेचक को जांच में शामिल करने का मुख्य उद्देश्य पीड़िता से उसकी बात खुलकर जानना है। महिला विवेचक पीड़िता के लगातार संपर्क में है। सोमवार को भी उसने पीड़िता से बातचीत कर घटना और मामले से जुड़ी जानकारी ली है। एसपी ने बताया कि विवेचना के दौरान पीड़िता की सुरक्षा और उसकी बात को प्राथमिकता के साथ दर्ज किया जा रहा है। मामले में पुलिस साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।