यूपी के अमरोहा जिले में दिल्ली हाईवे पर बुधवार देर रात रजबपुर थानाक्षेत्र में हुए हादसे ने चार घरों के चिराग बुझा दिए। हादसे में जान गंवाने वाले श्री वेंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी के चारों डॉक्टर हाई प्रोफाइल परिवार से ताल्लुक रखते थे। चारों अपने-अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। होनहार बेटों की मौत की खबर मिलते ही चारों के परिवारों में कोहराम मच गया। चारों अच्छे दोस्त थे।
UP: घर के इकलौते बेटे थे चारों... ये बात कह यूनिवर्सिटी से निकले थे डॉक्टर, हाईवे पर हुई दर्दनाक मौत; तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:15 PM IST
सार
अमरोहा जिले में हुए सड़क हादसे में चार डाॅक्टरों की जान चली गई। इससे उनके परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर चारों डाॅक्टरों के दोस्त भी उन्हें याद कर फफकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन