फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुरादाबाद में अमित शाह: यूपी से पहले व्यापारी...अब गुंडे कर रहे पलायन, कैराना जैसी स्थिति योगी सरकार में खत्म

Fri, 12 Apr 2024 02:28 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 12 Apr 2024 02:28 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah in Moradabad: First traders from UP...now goons are migrating, Kairana like situation is over
मुरादाबाद में अमित शाह - फोटो : राजू सैनी

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुरादाबाद में कहा कि पश्चिमी यूपी में पहले डर का माहौल था। कारोबारी अपनी जमीन, दुकान और मकान छोड़कर पलायन करने को मजबूर थे। अब योगी सरकार में यहां से गुंडे और माफिया पलायन कर रहे हैं। व्यापारी अपना व्यापार कर रहे हैं और महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि 2013 में पश्चिम उत्तर प्रदेश में दंगे, गो तस्करी और गुंडों का राज चलता था।

Amit Shah in Moradabad: First traders from UP...now goons are migrating, Kairana like situation is over
मुरादाबाद में अमित शाह में रैली के दौरान मौजदू कार्यकर्ता - फोटो : संवाद

अब यहां डर, दंगे, गो तस्करी की जगह वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट का काम शुरू हो गया है। पश्चिम उत्तर प्रदेश से व्यापारी पलायन कर रहा था। कैराना से हिंदू पलायन कर रहा था। आपने सपा को हटाया तो अब यहां से व्यापारी और हिंदू, कमजोर की जगह गुंडे पलायन कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था को चाक चौबंद करने का काम किया है।

Amit Shah in Moradabad: First traders from UP...now goons are migrating, Kairana like situation is over
मुरादाबाद में अमित शाह में रैली के दौरान मौजदू कार्यकर्ता - फोटो : संवाद

गृहमंत्री शुक्रवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 500 साल बाद इस रामनवमी पर रामलला अपना जन्मदिन टेंट के बजाय अपने भव्य मंदिर में मनाएंगे। कांग्रेस से साथ सपा और बसपा राम मंदिर का विरोध करते रहे। मोदी सरकार में राम मंदिर को तैयार करवाया गया। शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि 2014 और 2019 में मोदी के पीएम बनने का सबसे बड़ा कारण उत्तर प्रदेश था। उत्तर प्रदेश ने 2014 में 73 सीटें और 2019 में 65 सीटें दीं और इसलिए पीएम मोदी बन गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amit Shah in Moradabad: First traders from UP...now goons are migrating, Kairana like situation is over
मुरादाबाद में अमित शाह में रैली के दौरान मौजदू कार्यकर्ता - फोटो : संवाद

इस बार यूपी की 80 सीटों पर जीत दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 10 साल में देश की अर्थव्यवस्था को 11वें नंबर से पांचवें नंबर पर पहुंचा दिया। तीसरी बार मोदी पीएम बनेंगे तो तीसरे नंबर पर पहुंचा देंगे। मोदी ने एक लाख गरीब बहनों को लखपति बनाया है। कहा किया विपक्षी हमारा और राम मंदिर का विरोध करते रहे। राम मंदिर का निर्माण के बाद प्राण प्रतिष्ठा का विपक्षियों को निमंत्रण दिया गया। इसके बाद भी वह इस आयोजन में सम्मिलित भी नहीं हुए। उनको अपने वोट बैंक का डर सता रहा था।

विज्ञापन
Amit Shah in Moradabad: First traders from UP...now goons are migrating, Kairana like situation is over
मुरादाबाद में अमित शाह में रैली के दौरान मौजदू कार्यकर्ता - फोटो : संवाद

उन्होंने कहा कि सालों तक मंदिर को बने नहीं दिया गया। उनमें इतनी हिम्मत भी नहीं थी कि प्राण प्रतिष्ठा के वक्त वह वहां मौजूद रह सकें। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सिर्फ राम मंदिर ही नहीं, बाबा विश्वनाथ का दरबार भी सजाया गया। इसके अलावा बदरीनाथ और केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण भी करवाया गया। सोमनाथ का मंदिर बनाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में 10 साल के अंदर आतंकवाद और नक्सलवाद को समाप्त किया गया। उन्होंने कहा कि 10 साल तक कांग्रेस पार्टी की सरकार थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed