{"_id":"66051e7f9ddd276fd7062599","slug":"lok-sabha-elections-2024-crisis-in-sp-tussle-over-ticket-worker-not-ready-to-accept-mohibullah-as-candidate-2024-03-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: सपा में संकट... टिकट पर खटपट, मोहिबुल्लाह को उम्मीदवार मानने को तैयार नहीं सपाई; जिलाध्यक्ष का बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सपा में संकट... टिकट पर खटपट, मोहिबुल्लाह को उम्मीदवार मानने को तैयार नहीं सपाई; जिलाध्यक्ष का बड़ा बयान
Thu, 28 Mar 2024 01:45 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 28 Mar 2024 01:45 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024
- फोटो : अमर उजाला
रामपुर और मुरादाबाद लोकसभा सीट पर सपा के टिकट के लिए पार्टी में जो खटपट शुरू हुई है वह खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। मुरादाबाद लोकसभा सीट से पहले डॉ. एसटी हसन टिकट दे दिया गया। उन्होंने मंगलवार को अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया।
Trending Videos
घनश्याम लोधी
- फोटो : अमर उजाला
2019 के लोकसभा चुनाव में सपा को रामपुर और मुरादाबाद सीट पर जीत मिली थी। रामपुर से आजम खां चुनाव जीते थे तो मुरादाबाद से डॉ. एसटी हसन। हालांकि 2022 में विधायक बनने के बाद आजम खां ने लोकसभा की सीट छोड़ दी थी। उपचुनाव में यह सीट भाजपा के घनश्याम लोधी ने जीत ली थी।
अखिलेश यादव व आजम खां।
- फोटो : amar ujala
2024 के लोकसभा चुनाव में इन दोनों सीटों पर मतदान पहले चरण में होना है। जिसके लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि 27 मार्च थी। नामांकन की प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू हो गई थी। इसके बाद भी सपा ने इन दोनों सीटों पर अपने पत्ते नहीं खोले। राजनीतिक हलको में ऐसी चर्चा थी कि आजम खां से अखिलेश यादव की मुलाकात के बाद इन दोनों सीटों पर प्रत्याशी तय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
आजम खां से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
इसके बाद अखिलेश यादव ने सीतापुर जेल में जाकर आजम खां से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं के बीच क्या चर्चा हुई यह तो वही जानें लेकिन एक बात जो बाहर आई वह यह थी कि आजम खां ने अखिलेश यादव से रामपुर से चुनाव लड़ने के लिए कहा है। हालांकि अखिलेश यादव ने साफ तौर पर कुछ नहीं कहा। रामपुर के सपाई भी अखिलेश यादव से मुलाकात करने के लिए लखनऊ गए और उनको आजम खां के सुझाव के मुताबिक फैसला लेने का आग्रह किया।
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव ने होली बाद इस मुद्दे पर फैसला लेने की बात कही। इसके बाद इस चर्चा ने जोर पकड़ लिया किया तेजप्रताप यादव को रामपुर से प्रत्याशी बनाया जा सकता है। हालांकि इसकी आधिकारिक एलान नहीं किया गया।