फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला पड़ताल: मुरादाबाद जिले का हाल, गड्ढे में शासन का गड्ढामुक्त फरमान, जर्जर सड़कों की मरम्मत नहीं

Sat, 05 Oct 2024 06:42 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 05 Oct 2024 06:42 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala investigation: condition Moradabad district, government order of pothole-free roads is in pothole
मुरादाबाद की सड़कों पर बने गड्ढे - फोटो : अमर उजाला

दस अक्तूबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने का सरकारी फरमान मुरादाबाद जिले के अधिकारियों ने गड्ढे में डाल दिया है। जिले की अधिकांश सड़काें पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। बावजूद इसके सड़काें की मरम्मत नहीं हो सकी है। पर ध्यान नहीं दिया गया। यह हाल तब है जब मुख्यमंत्री ने धन कमी न होने का हवाला देकर नई सड़कों के निर्माण और मरम्मत का प्रस्ताव मांगा है। 

Amar Ujala investigation: condition Moradabad district, government order of pothole-free roads is in pothole
मुरादाबाद की सड़कों की हालत - फोटो : अमर उजाला

बरसात के चलते जिले के संपर्क मार्ग और खराब हो गए हैं। दिल्ली रोड और रामपुर रोड को छोड़कर अन्य मार्गों की स्थिति काफी खराब है। कांठ रोड की अभी मरम्मत नहीं हुई है। हनुमान मूर्ति तिराहे से पंडित नगला बाईपास तक सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। पर्यटकों के लिए अहम मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा मार्ग की हालत जर्जर हो चुकी है। 

Amar Ujala investigation: condition Moradabad district, government order of pothole-free roads is in pothole
मुरादाबाद की सड़कों की हालत - फोटो : अमर उजाला

एनएचएआई ने गड्डा मुक्त करने के लिए अभियान चलाया, लेकिन कांवड़ यात्रा के दौरान थमा यह अभियान अब खटाई में पड़ गया। लोगों का कहना है कि बरसात के चलते अब गड्ढों में सड़क आ गई है। इस मार्ग पर बड़े वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala investigation: condition Moradabad district, government order of pothole-free roads is in pothole
मुरादाबाद की सड़कों की हालत - फोटो : अमर उजाला

दो पहिया और चार पहिया वाहन आए दिन दुर्घटना के शिकार होते हैं इधर पाकबड़ा-डींगरपुर मार्ग पर जलभराव की समस्या उद्योग बंधु की बैठक में उठाई जा चुकी है। फिर भी इस सड़क की समस्या का समाधान नहीं हो सका।

विज्ञापन
Amar Ujala investigation: condition Moradabad district, government order of pothole-free roads is in pothole
मुरादाबाद की सड़कों की हालत - फोटो : अमर उजाला

धन की स्वीकृति, फिर भी नहीं शुरू हुआ काम

ठाकुरद्वारा के पूर्व नगर अध्यक्ष शिवेंद्र गुप्ता ने एनएचएआई के अभियंता शांतनु को गड्ढों से हो रही परेशानी से अवगत कराया। उन्होंने अभियंता को मुख्यमंत्री योगी का आदेश बताते हुए कहा कि 10 अक्तूबर तक गड्ढे भरे जाने हैं लेकिन अभी तक गड्ढों को भरने का काम शुरू नहीं किया है। जबकि गड्ढों को भरने के लिए धन की स्वीकृति मिल गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed