{"_id":"68282015f421b5ff940e591b","slug":"amar-ujala-chess-competition-finals-of-junior-category-brainy-horses-ran-lot-elders-surprised-to-see-skill-2025-05-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता: जूनियर वर्ग के फाइनल में खूब दाैड़े दिमागी घोड़े, हुनर देखकर बड़े भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता: जूनियर वर्ग के फाइनल में खूब दाैड़े दिमागी घोड़े, हुनर देखकर बड़े भी हैरान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 17 May 2025 11:05 AM IST
सार
मुरादाबाद के 60 स्कूलों में आयोजित अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले शनिवार से क्रिप्टन पब्लिक स्कूल में शुरू हो गया। प्रतियोगिता में तीन हजार से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। रविवार को सीनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
1 of 6
मुरादाबाद में जूनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में भाग लेते छात्र
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मुरादाबाद जिले के 60 स्कूलों में आयोजित अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले शनिवार को क्रिप्टन पब्लिक स्कूल दिल्ली रोड पर शुरू हो गया। सुबह से ही जूनियर वर्ग के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों का जोश और उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता का आयोजन अमर उजाला द्वारा विद्यार्थियों की मानसिक क्षमता के विकास और शतरंज को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है।
2 of 6
मुरादाबाद में जूनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में भाग लेते छात्र
- फोटो : संवाद
इसमें जिला शतरंज एसोसिएशन ने सहयोगी की भूमिका निभाई है। प्रतियोगिता में लगभग तीन हजार से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। इसमें से प्रत्येक स्कूल से चयनित टॉप-3 खिलाड़ी जूनियर और सीनियर वर्ग के फाइनल में पहुंचे हैं। जूनियर वर्ग के मुकाबले चल रहे हैं।
3 of 6
मुरादाबाद में जूनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में भाग लेते छात्र
- फोटो : संवाद
सीनियर वर्ग के फाइनल मैच रविवार को खेले जाएंगे। दोनों वर्गों में 180-180 खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया है। सभी फाइनल मुकाबले सुबह 8:30 बजे से इंटरनेशनल चेस फेडरेशन के नियमों के तहत खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मुरादाबाद में जूनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में भाग लेते छात्र
- फोटो : संवाद
इन बातों का भी रखें ध्यान
क्रिप्टन पब्लिक स्कूल में ही 18 मई को सीनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले होंगे।
सभी खिलाड़ियों को सुबह साढ़े आठ बजे आयोजन स्थल पर पहुंचना होगा।
खिलाड़ियों को स्कूल का परिचयपत्र/आधार कार्ड और चेस बोर्ड लेकर आना होगा।
फाइनल मैच अंतरराष्ट्रीय चेस फेडरेशन के नियमानुसार छह-छह राउंड के खेले जाएंगे। सभी राउंड 45-45 मिनट के होंगे।
विज्ञापन
5 of 6
मुरादाबाद में जूनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में भाग लेते छात्र
- फोटो : संवाद
विजेताओं को मिलेंगे चेक
अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता पूरी तरह से निशुल्क आयोजित की गई है। 22 अप्रैल से शुरू हुई इस प्रतियोगिता का रविवार को समापन होगा। जूनियर व सीनियर वर्ग के फाइनल मुकाबलों के बाद समापन समारोह आयोजित होगा। इसमें प्रतियोगिता के विजेताओं को करीब 50 हजार रुपये के इनाम दिए जाएंगे। समारोह में विजेताओं को चेक के अलावा मेडल और ट्रॉफी भी जाएगी। इसके अलावा फाइनल मैच के सभी प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।