फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: रामपुर में बेकाबू डंपर पलटा, दबने से दो लोगों की माैत, मच गया हंगामा... रेस्क्यू की तस्वीरें

Sat, 17 May 2025 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी,टांडा (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी,टांडा (रामपुर) Updated Sat, 17 May 2025 01:12 AM IST
सार

रामपुर के काममगंज गांव के पास डंपर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में घर के बाहर बैठे व्यक्ति और अन्य बाइक सवार की मौत जबकि दो घायल हाे गए। पुलिस ने क्रेन मंगाकर डंपर को हटवाकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। 

विज्ञापन
UP: An uncontrolled dumper overturned in Rampur, two people died after being crushed, chaos ensued... pictures
रामपुर में डंपर हादसा - फोटो : संवाद

टांडा से रामपुर की ओर जा रहा एक डंपर बाइक सवार को बचाने के फेर में अनियंत्रित होकर पलट गया,जिसमें दबकर घर के बाहर बैठे एक ग्रामीण की मौत हो गई,जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक सवार की भी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटे हुए डंपर को ठीक किया।

UP: An uncontrolled dumper overturned in Rampur, two people died after being crushed, chaos ensued... pictures
रामपुर में डंपर हादसा - फोटो : संवाद

हादसे के बाद डंपर चालक भाग गया। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मामला क्षेत्र के काममगंज गांव के पास का है। टांडा से एक डंपर शुक्रवार की रात करीब 8.30 बजे रामपुर की ओर जा रहा था। गांव के पास डंपर के पहुंचने पर सामने से आती एक बाइक को बचाने के लिए चालक ने कोशिश की।

UP: An uncontrolled dumper overturned in Rampur, two people died after being crushed, chaos ensued... pictures
रामपुर में डंपर हादसा - फोटो : संवाद

, लेकिन इसी प्रयास में चालक डंपर पर अपना नियंत्रण खो दिया,जिसके बाद डंपर बेकाबू होकर सड़क किनारे बने घर के आगे पलट गया,जिससे घर के बाहर बैठे बब्बू (46) और उसके करीबी नासिर डंपर के नीचे दब गए। हादसे में बाइक सवार सहरिया जवाहर निवासी रियासत (55) और साइकिल सवार ईश्वरपुर निवासी जमील दब गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP: An uncontrolled dumper overturned in Rampur, two people died after being crushed, chaos ensued... pictures
रामपुर में डंपर हादसा - फोटो : संवाद

चार लोगों के दबने के बाद गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों की भीड़ लग गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से डंपर को उठाया तो उसमें बब्बू का शव निकला। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में तीन लोगों को अस्पताल भेजा गया, जहां सहरिया गांव निवासी रियासत को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
UP: An uncontrolled dumper overturned in Rampur, two people died after being crushed, chaos ensued... pictures
रामपुर में डंपर हादसा - फोटो : संवाद

गंभीर रूप से घायल जमील और नासिर का इलाज चल रहा है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है,लेकिन चालक फरार बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। टांडा थानाध्यक्ष ओमकार सिंह ने बताया कि डंपर में दबकर दो लोगों की मौत हो गई है,जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed