संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे ने आदमपुर के एक ज्वेलर्स परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। रोहित परिवार के साथ आदमपुर में रहते है। वह संभल के बहजोई क्षेत्र के गांव विसारू के रहने वाले हैं और परिवार के साथ भाई के बच्चों के नामकरण संस्कार में शामिल होने के लिए आदमपुर लौट रहे थे लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई जिससे आदमपुर और मृतक के गांव विसारू में शोक की लहर दौड़ गई है।
UP: 'मेरे बच्चों को बचा लो साहब...', अस्पताल में चीखता रहा घायल रोहित, पल भर में उजड़ा पूरा परिवार; छह की मौत
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 29 Nov 2025 03:53 PM IST
सार
यूपी के संभल जिले में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की एक साथ मौत से हर आंख नम है। जिसने भी यह हृदयविदारक खबर सुनी, वह स्तब्ध रह गया। घटना की सूचना मिलने से पहले जिन घरों में खाना बन गया था। वह खाना खा नहीं पाए और जिन घरों में खाना नहीं बन पाया था उनमें फिर बनाना भी उचित नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन