फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुरादाबाद में झमाझम बरसे बादल: पहाड़ों की सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, पारा गिरने से जनजीवन प्रभावित.. तस्वीरें

Sat, 28 Dec 2024 04:58 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 28 Dec 2024 04:58 PM IST
सार

मुरादाबाद में झमाझम बारिश और तेज हवाओं के चलते ठंड बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हो गया। माैसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में माैसम का मिजाज बदला रहेगा।

विज्ञापन
Heavy rains in Moradabad: Cold winds from mountains increased cold, life affected due falling mercury
मुरादाबाद में बारिश - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद मंडल में शनिवार को झमाझम बारिश होने के साथ ठंड ने जोर पकड़ लिया है। बारिश के साथ तेज हवाओं ने मौसम को और सर्द बना दिया। तापमान में अचानक गिरावट के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ। शनिवार को सुबह से ही बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं का असर दिखा। दोपहर में तेज बारिश शुरू हो गई जो रुक-रुक कर शाम तक जारी रही।


Heavy rains in Moradabad: Cold winds from mountains increased cold, life affected due falling mercury
मुरादाबाद में बारिश - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान लोग घरों में ही सिमटे रहे, जबकि बाहर निकलने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहकर 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वातावरण में नमी सुबह 86 फीसदी और शाम को 78 फीसदी रही। उत्तर से दक्षिण दिशा में हवा की गति 10-15 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई।

Heavy rains in Moradabad: Cold winds from mountains increased cold, life affected due falling mercury
मुरादाबाद में बारिश - फोटो : अमर उजाला

मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि रविवार को भी ठंडक बनी रहेगी। हालांकि, बारिश के आसार कम हैं, लेकिन बादल छाए रह सकते हैं। दिनभर ठंडी हवाओं के चलते ठिठुरन महसूस होगी। 30 दिसंबर तक कोहरा छाने और ठंड बढ़ने का अनुमान है। इससे पहले शुक्रवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था। बादल छाने के अलावा ठंडी हवा भी चल रही थी। समय के साथ ठंड और बढ़ती गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy rains in Moradabad: Cold winds from mountains increased cold, life affected due falling mercury
मुरादाबाद में बारिश - फोटो : अमर उजाला

सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने में भी अभिभावकों को परेशानी हुई। दिन में भी वाहनों की रफ्तार सामान्य दिनों से धीमी ही रही। शाम होते-होते बूंदाबांदी शुरू हो गई। देर रात तक हल्की बारिश और तेज हवा चल रही थी। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है।

विज्ञापन
Heavy rains in Moradabad: Cold winds from mountains increased cold, life affected due falling mercury
मुरादाबाद मंडल में बदला माैसम का मिजाज - फोटो : अमर उजाला

न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रही। वातावरण में सुबह की नमी 84 फीसदी थी, जो शाम को 75 रही। उत्तर से दक्षिण दिशा में हवा की गति पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed