फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: मुरादाबाद में दर्दनाक हादसा, नजारा देख सहम गए लोग, वाहनों के उड़े परखच्चे

Sat, 30 Jan 2021 12:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 30 Jan 2021 12:45 PM IST
विज्ञापन
road accident on UP Agra-Moradabad highway many killed in Moradabad CM announces ex-gratia for kin of deceased
road accident - फोटो : अमर उजाला/एएनआई
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दस लोगों की मौत हो गई है। जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। एसएसपी ने 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है।
road accident on UP Agra-Moradabad highway many killed in Moradabad CM announces ex-gratia for kin of deceased
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
आगरा हाईवे पर कुंदरकी थाना इलाके में नानपुर की पुलिया के पास शनिवार सुबह कैंटर और बस की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि इन दोनों वाहनों के बाद तीसरा वाहन भी इनमें आकर टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि ओवरटेक करने पर यह हादसा हुआ।

road accident on UP Agra-Moradabad highway many killed in Moradabad CM announces ex-gratia for kin of deceased
moradabad accident - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, एक निजी बस कुंदरकी से यात्रियों को लेकर मुरादाबाद जा रही थी। बस जैसे ही नानपुर पुलिया के पास पहुंची तभी सामने से आई कैंटर ने बस में टक्कर मार दी। इस हादसे में कैंटर पलट गई, जबकि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
road accident on UP Agra-Moradabad highway many killed in Moradabad CM announces ex-gratia for kin of deceased
moradabad accident - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 20 लोगों को उपचार के लिए कुंदरकी के सरकारी अस्पताल और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह और एसएसपी प्रभाकर समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
 
विज्ञापन
road accident on UP Agra-Moradabad highway many killed in Moradabad CM announces ex-gratia for kin of deceased
moradabad accident - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद जिला अस्पताल में घायलों को देखने पहुंचे और उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम घायलों के इलाज में लगी है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया था। पुलिस ने क्रेन के जरिए वाहनों को हाईवे से हटाकर किनारे किया और यातायात चालू करा दिया गया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed