फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिर्जापुर के जंगल में मिले तीन बहनों के कंकाल: 16 अगस्त से थीं लापता, अब मां फरार

Thu, 23 Sep 2021 09:49 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 23 Sep 2021 09:49 AM IST
विज्ञापन
three sisters Skeletons found in Mirzapur forest Missing since 16th August
तीन बहनों के मिले कंकाल। - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के बेलाही गांव से एक माह पूर्व अपनी मां के साथ निकली तीन बहनों के कंकाल हर्रा जंगल में बरामद हुए जबकि मां  फरार हो गई। लड़कियों के पिता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया में जुट गई थी।



जानकारी के अनुसार, बेलाही गांव निवासी देवीदास कोल ने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी फगुनी से तीन पुत्र और दूसरी पत्नी सीमा से एक पुत्री हुई थी। सीमा के पहले पति की मौत हो गई थी। सीमा को पहले पति से दो पुत्रियां थीं। देवीदास और सीमा तीन पुत्रों और तीन पुत्रियों के साथ रहते थे।

16 अगस्त को देवीदास किसी काम से घर से निकला था। उस दिन सीमा तीनों पुत्रियों गोलू(12) मुनिया(10) और ममता(8) को साथ लेकर निकल गई। काफी खोजबीन के बाद पता न चलने पर देवीदास ने पत्नी सीमा को फोन कर पूछा तो उसने बताया कि वह मजदूरी करने इंदौर आई है। देखें अगली स्लाइड्स...

three sisters Skeletons found in Mirzapur forest Missing since 16th August

इसके बाद रक्षाबंधन पर 22 अगस्त को सीमा अपने मायके बेलगवा सुखड़ा पहुंच गई। लड़कियों को साथ न देखकर उसके भाई रमाकांत ने पूछा तो सीमा ने बताया कि इंदौर में एक महिला के घर पर छोड़कर आई है। रमाकांत अपने जीजा देवीदास के साथ इंदौर गया पर लड़कियां नहीं मिलीं। इसके बाद सीमा घर आ गई। मंगलवार को चरवाहों ने सीमा के भाई रमाकांत को हर्रा जंगल में कंकाल मिलने की सूचना दी।

three sisters Skeletons found in Mirzapur forest Missing since 16th August

रमाकांत ने जीजा देवीदास को इसकी जानकारी दी। देवीदास मंगलवार की शाम जंगल में गया तो उसे छाता और कंकाल मिले। कपड़ों से उसने पुत्रियों की शिनाख्त की। छाता लेकर वह पत्नी सीमा के पास गया तो वह साथ नहीं आई। इसके बाद मौका देखकर वह भाग गई। सूचना पर पुलिस ने कंकाल कब्जे में ले लिए।

लालगंज के सीओ उमाशंकर सिंह ने बताया कि फॉरेंसिंक टीम के साथ जांच पड़ताल की गई। तीनों कंकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण की पुष्टि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
three sisters Skeletons found in Mirzapur forest Missing since 16th August

प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती थी तीनों बहनें
देवीदास कोल को पहली पत्नी से तीन पुत्र परमानंद(24), आनंद(22) व श्रीनंद(20) है। दूसरी पत्नी से एक पुत्री ममता(8) थी। दूसरी पत्नी को पहले पति से दो पुत्री गोलू(12) व मुनिया(10) थी। गोलू कक्षा तीन, मुनिया और ममता कक्षा दो की छात्र थी। तीनों गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती थी। परमानंद और आनंद की शादी हुई है। सीमा अंडा और पान की दुकान की थी।

विज्ञापन

जंगल में एक माह से पड़ा था शव

three sisters Skeletons found in Mirzapur forest Missing since 16th August
मिर्जापुरः हर्रा के जंगल में पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

शव पूरी तरह से सड़ गया है। सिर्फ कंकाल बचा है। परिजनों ने बालिकाओं के कपड़े लैगी और स्कर्ट से पहचान की। शव सड़ जाने से यही लग रहा है कि एक माह पूर्व जब से बालिकाएं घर से निकली हैं, उसी समय ही इनकी हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया गया है। शव हलिया-मतवार मार्ग पर हर्रा जंगल में वन विभाग के सुरक्षा खाई के पास मिला। बड़ी बात है कि जंगल में एक माह से शव पड़ा रहा, लेकिन किसी को पता नहीं चल सका। इससे यह भी पत चलता है कि जंगल में बीट सुरक्षा में लगे वन रक्षक गश्त नहीं कर रहे हैं। चरवाहे ने कंकाल न देखा होता तो शव के बारे में कभी पता भी न चलता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed